नई दिल्ली, सितंबर 13। भारत के पारसी दुनिया के सबसे सफल अल्पसंख्यक और प्रवासी समूहों में से एक हैं। वे भारत की आबादी का 0.005% से कम हैं, लेकिन देश के टॉप अरबपति कारोबारियों में पारसी समुदाय के लोग शामिल हैं। वे ईरान से निकल कर 10वीं शताब्दी में भारत में बस गए और तब से यहां व्यापार और उद्योग के मामले में काफी आगे रहे और भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई। सदियों से, प्रमुख पारसियों ने दान (परोपकार) के जरिए अपनी सफलता लोगों के साथ बांटी है। उनका धर्म दान को भी प्रोत्साहित करता है। इसलिए भारत के टॉप पारसी व्यापारियों और उद्योगपतियों के नाम मुंबई और अन्य शहरों के अस्पतालों, स्कूलों, पुस्तकालयों और सड़कों पर दिख जाते हैं। यहां हम आपको टॉप 5 पारसी कारोबारियों की जानकारी देंगे। आगे देखें पूरी लिस्ट।
आदी गोदरज
देश के अधिकतर घरों में गोदरेज का प्रोडक्ट मिल जाएगा। इस समय गोदरेज समूह को संभाल रहे हैं आदी गोदरेज, जिनकी संपत्ति इस समय करीब 2.5 अरब डॉलर आंकी गयी है। गोदरेज समूह देश के सबसे बड़े बिजनेस घरानों में एक रहा है। वह कई भारतीय व्यापार और औद्योगिक निकायों और संघों के अध्यक्ष रहे हैं।
नुसली वाड़िया
नुसली वाड़िया इस समय दुनिया के 294वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति इस समय 7.30 अरब डॉलर है। बता दें कि भारत में कई पारसी बिजनेस घराने हैं। इनमें वाड़िया समूह का नाम भी काफी ऊपर आता है। नुसली वाड़िया वाड़िया समूह के चेयरमैन हैं। इस समूह के पास गो एयर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ और बॉम्बे डाइंग जैसी कंपनियां हैं।
डॉ. सायरस पूनावाला
डॉ. सायरस पूनावाला की संपत्ति इस समय उनकी संपत्ति 12.5 अरब डॉलर से अधिक आंकी गयी है। बता दें कि जब दुनिया में कोरोनावायरस आया तो भारत भी में था। तब पूनावाला परिवार ने उम्मीद के साथ कोरोना वैक्सीन बनाने का काम शुरू किया। उनके ग्रुप के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन बनाई और देश की इकोनॉमी को सहारा दिया। वे ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इस समय दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 145वें नंबर पर हैं।
पलोन्जी मिस्त्री
पलोन्जी मिस्त्री अब दुनिया में नहीं रहे। मगर उनका नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी संपत्ति 2022 में 19 अरब डॉलर तक पहुंच गयी थी। वे शापोरजी पलोनजी ग्रुप के अध्यक्ष थे। साथ ही उनकी गिनती देश के जाने माने इंडस्ट्रियलिस्टों में होती थी। वे भी पारसी समुदाय से थे। हाल ही में उनके बेटे सायरस मिस्त्री का भी एक कार दुर्घटना में देहांत हो गया। वे भी एक मशहूर और बड़े कारोबारी थे।
रतन टाटा
रतन टाटा वो नाम हैं जिनका नाम से हर कोई वाकिफ होगा। हमारी लिस्ट में मौजूद पारसी कारोबारियों में उनकी संपत्ति सबसे कम है। उनकी संपत्ति करीब 1 अरब डॉलर है। मगर इसके पीछे कारण यह है कि उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा परोपकार के कामों में चला जाता है। उन्होंने टाटा ग्रुप की लंबे समय तक अगुवाई की। टाटा ग्रुप को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का श्रेय उन्हीं को दिया जाता है। वह भारत के दो नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण (2008), दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, और पद्म भूषण (2000), तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्तकर्ता हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
