Best Mid Cap Mutual Fund Scheme: अगर आप पांच साल के लिए SIP निवेश के लिए म्यूचुअल फंड तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। किसी म्यूचुअल फंड योजना में निवेश करने से पहले निवेशकों को पिछले रिटर्न की तुलना करनी चाहिए।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि पिछले रिटर्न भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं देते। निवेशकों को किसी एक स्कीम में निवेश करने का फैसला लेने से पहले जिन अन्य कारणों पर भी विचार करना चाहिए, उनमें फंड मैनेजर का पिछला प्रदर्शन, फंड हाउस और मैक्रो-इकोनॉमिक कारण शामिल हैं।
आज हम इस खबर के माध्यम से आपको बताएंगे कि मिड-कैप म्यूचुअल फंडों के बारे में जिसने पिछले 5 सालों में 25 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। साथ ही मिड-कैप म्यूचुअल फंड के योजनाओं के बारे में भी।
मिड कैप फंड्स और उनके 5-साल के रिटर्न
- मोतीलाल ओसवाल मिड कैप फंड- 33.31%
- एडलवाइस मिड कैप फंड- 29.23%
- निप्पॉन इंडिया ग्रोथ एमसीएफ- 28.93%
- एचडीएफसी मिड कैप फंड- 28.81%
- इन्वेस्को इंडिया मिड कैप फंड- 28.31%
- कोटक मिड कैप फंड- 27.46%
- क्वांट मिड कैप फंड- 27.24%
- महिंद्रा मनुलाइफ एमसीएफ- 27.01%
- सुंदरम मिड कैप फंड- 26.35%
- आईसीआईसीआई प्रू मिड कैप फंड- 26.16%
- मिराए एसेट मिड कैप फंड- 25.98
सोर्स- AMFI
मिड-कैप म्यूचुअल फंड क्या हैं?
जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि मिड-कैप म्यूचुअल फंड ऐसी स्कीमें हैं जो अपनी संपत्ति का कम से कम 65 प्रतिशत मिड-कैप शेयरों में निवेश करती हैं, यानी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 101 से 250 के बीच रैंक वाली कंपनियों की सिक्योरिटी है।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, कुल 30 मिड-कैप म्यूचुअल फंड हैं जिनकी कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 4.28 लाख करोड़ रुपये है।
म्यूचुअल फंड क्या हैं?
म्यूचुअल फंड निवेशों का एक ऐसा समूह है जो आपके पोर्टफोलियो में डायवर्सिटी लाने में मदद कर सकता है। एक म्यूचुअल फंड के साथ आप सैकड़ों शेयरों, बॉन्ड या अन्य निवेशों में निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
