Top Five Richest Beggars: हमारे देश को मेहनत करने वालों की धरती कहा जाता है। यहां लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, फिर भी कईयों को दो वक्त की रोटी और रहने की जगह मुश्किल से मिलती है। लेकिन दूसरी ओर एक ऐसी दुनिया भी है जहां भिखारी कटोरा लेकर भीख मांगते हैं।

आमतौर पर हम सोचते हैं कि भीख मांगने वाले बहुत गरीब और मजबूर लोग होते हैं। लेकिन कुछ भिखारी ऐसे भी हैं जो जरूरत से नहीं बल्कि शौक से भीख मांगते हैं। चलिए आज आपको भारत के कुछ ऐसे भिखारियों की कहानी बताते हैं, जिनके पास लाखों की संपत्ति और शानदार जीवन है।
बिरभीचंद आजाद: सिक्कों का खजाना
मुंबई के बिरभीचंद आजाद की कहानी हैरान करने वाली है। 82 साल की उम्र में उनकी मृत्यु के बाद पुलिस को उनके घर से 1.77 लाख रुपए के सिक्के और 8.77 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट के कागजात मिले। वहीं, उनके पास कुछ अहम दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और सीनियर सिटीजन कार्ड भी मौजूद था। पुलिस ने उनके घर चार सिक्कों से भरे बैग भी इक्कठा किए थे जिन्हें गिनने में लगभग 6 घंटो का समय लगा था।
सर्वतिया देवी: मस्त जीवन
पटना में अशोक सिनेमा के पीछे रहने वाली सर्वतिया देवी भीख मांगती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी अच्छे घर में की और हर साल 36 हजार रुपए का इंश्योरेंस प्रीमियम भी भरती हैं। उन्हें ट्रेन से यात्रा करना पसंद है और वे मजे से भीख मांगते हुए अपने स्थान तक पहुंचती हैं।
भारत जैन: करोड़ों की संपत्ति
मुंबई के भारत जैन को दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहा जाता है। उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है और उनकी मासिक आय 60-75 हजार रुपए है। उनके पास मुंबई में दो फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 1.4 करोड़ रुपए है। उनका परिवार स्टेशनरी की दुकान भी चलाता है, लेकिन भारत को भीख मांगने में ही मजा आता है।
संभाजी काले: परिवार के साथ भीख
मुंबई के खार क्षेत्र में संभाजी काले अपने चार सदस्यों वाले परिवार के साथ भीख मांगते हैं। उनकी रोजाना हजारों रुपए की कमाई होती है। उन्होंने विरार में दो मकान, एक फ्लैट और सोलापुर में जमीन खरीदी है। इसके अलावा उनके बैंक खाते में भी लाखों रुपए जमा हैं।
कृष्णा कुमार: पसंदीदा जगह पर भीख
मुंबई के चर्नी रोड के पास CP टैंक में भीख मांगने वाले कृष्णा कुमार रोजाना 1500 रुपए कमाते हैं। उन्होंने इस कमाई से एक फ्लैट खरीदा जहां वे अपने भाई के साथ रहते हैं। उनकी जिंदगी भीख मांगकर आराम से चल रही है।
लक्ष्मी दास: 50 साल की मेहनत
कोलकाता की लक्ष्मी दास जिन्होंने महज 16 साल की उम्र से भीख मांगना चालू कर दिया था। साल 1964 से लेकर अभी तक उन्होंने 50 लाख रुपए से ज्यादा भीख मांगकर इक्कठा किए हैं। उनकी कमाई इतनी है कि आम लोग मेहनत करके भी इतना नहीं कमा पाते। वे आज भी हर दिन लगभग 1000 रुपए कमाती हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications