Top Diwali Picks: विदेशी सेंटीमेंट्स के चलते शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिवाली के समय निवेश की शुभ शुरुआत का एक बेहतर मौका होता है। इस दौरान बेहतर स्टाक्स के साथ पोर्टफोलियो तैयार करते हैं तो फिर आपको एक बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
अगले 12 महीने के नजरिए से ब्रोकरेज फर्म शेयरखान 5 शेयर चुने हैं। ब्रोकरेज फर्म शेयरखान की इस पिक में 5 शेयरों की बात करें तो फिर इसमें ग्रेन्युल्स इंडिया, सीईएससी, वेलस्पन कॉर्प, एस पी अपेरल्स और मैरिको शामिल हैं। अगली दिवाली तक इन शेयर में 24 प्रतिशत तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

ग्रेन्युल्स इंडिया
इस शेयर पर ब्रोकरेज फर्म शेरखान ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्रति शेयर 417 रु का है। शेयर का भाव 10 नवंबर 2023 को 366 रु रहा। इसमें निवेशकों को आगे इसमें प्रति 14 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।
वेलस्पन कॉर्प
ब्रोकरेज फर्म शेरखान ने वेलस्पन कॉर्प के स्टॉक पर खरीददारी की सलाह दी है। अगर हम टारगेट प्राइस की बात करें तो फिर इसका टारगेट प्राइस 576 रु का है। इसके शेयर का प्राइस 10 नवंब 488 रु रहा। इस तरह इसमें आगे निवेशकों को प्रति शेयर 18 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।
एस पी अपेरल्स
ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 673 रु प्रति शेयर का है। शुक्रवार को
इसका भाव 584 रु रहा। इस तरह, आगे निवेशकों को 15 प्रतिशत प्रति शेयर का रिटर्न मिल सकता है।
सीईएससी
ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। अगर हम इसका प्रति शेयर टारगेट की बात करें तो फिर ये 105 रु का है। इसके शेयर का भाव 10 नवंबर 2023 को 89.20 रु रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 18 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।
अगर हम सीईएससी के शेयर का हाल देखे तो फिर इसके शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 18.31 फीसदी रिटर्न दिया है। वही, अगर हम पिछले 6 महीने की बात करें तो फिर 27.80 फीसदी का रिटर्न दिया है। वही, अगर हम पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो फिर इसके शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 5 कारोबारी दिनों में 2.71 फीसदी का रिटर्न दिया है।
मैरिको
ब्रोकरेज फर्म ने मैरिको के शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। अगर हम इसके प्रति शेयर टारगेट की बात करें तो फिर इसका प्रति शेयर टारगेट प्राइस 645 रु का है। इसके शेयर का भाव शुक्रवार को 520 रुपये रहा। निवेशकों को इस तरह आगे प्रति शेयर 24 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।
इसके शेयर का हाल देखे तो फिर इसके शेयर ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 4.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। वही, अगर हम इसके शेयर का पिछले एक महीने का हाल देखे तो फिर इसका शेयर पिछले एक महीने में लगभग 2.73 फीसदी गिरा है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए सागर रत्ना के संस्थापक जयराम बनान की सफलता की कहानी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications