Bank FD Rates: आज हर निवेशक अपने पोर्टफोलियों में फिक्सड डिपॉजिट को जरूर शामिल करता है. आज हम आपको ऐसे बैंक के बारे में बताने वाले हैं. जिसमें एक साल वाले फिक्सड डिपॉजिट में सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है. चलिए बिना वक्त गवाएं ऐसे बैंक के बारे में जान लेते हैं.

जब भी हम सेविंग को निवेश करने के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले हमारे सामने फिक्सड डिपॉजिट का ऑप्शन आता है. फिक्सड डिपॉजिट एक सुरक्षित निवेश प्लेटफॉर्म है. इसमें आप निवेश कर अच्छा खासा गारंटी रिटर्न पा सकते हैं. देश के कई प्राइवेट और सरकारी बैंक एफडी में निवेश करने का ऑप्शन देते हैं.
एफडी में आप अलग-अलग अवधि के हिसाब से निवेश कर सकते हैं. चलिए अब उन बैंकों के बारे में जान लेते हैं, जो एक साल की एफडी में सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं.
ये बैंक दे रहे हैं एक साल की एफडी में सबसे ज्यादा रिटर्न
नीचे बताए गए सभी ब्याज दर एक साल वाली एफडी के लिए है.
कोटक महिंद्रा बैंक- कोटक महिंद्रा बैंक एक प्राइवेट बैंक है. इस बैंक में सामान्य लोगों को फिक्सड डिपॉजिट में 7.1 फीसदी रिटर्न मिल जाता है. वहीं वरिष्ठ नगारिकों को 7.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जाता है.
पंजाब नेशनल बैंक- पंजाब नेशनल बैंक एक दिग्गज सरकारी बैंक है. पंजाब नेशनल बैंक आज लाखों-करोड़ों लोगों को सेवा दे रहा है. बैंक में आम आदमी को 6.85 फीसदी रिटर्न दिया जाता है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जाता है.
केनरा बैंक- केनरा बैंक में भी पंजाब नेशनल बैंक की तरह एक साल की एफडी में 6.85 फीसदी रिटर्न ऑफर कर रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 फीसदी रिटर्न ऑफर किया जा रहा है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई आज करोड़ों ग्राहकों को बैंकिंग सुविधा दे रहा है. एसबीआई में ग्राहकों को 6.8 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जाता है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.3 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.
फेडरल बैंक- फेडरल बैंक एक साल की एफडी में 6.8 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 7.3 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
एचडीएफसी बैंक- एचडीएफसी बैंक सामान्य वर्ग के लोगों को 6.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.1 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications