Latest market cap of top 10 companies : बीते एक हफ्ते में देश की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप काफी तेजी से बढ़ी है। अगर आंकड़ों में देखा जाए तो सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 9 कंपनियों की मार्केट कैप 2.12 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। यानी एक हफ्ते में निवेशकों का इतना फायदा हुआ है। ऐसे में यह जानना रोचक हो सकता है कि इतना फायदा कराने वाली ये कंपनियां कौन सी हैं। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 844.68 (1.38 फीसदी) बढ़कर बंद हुआ था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

पहले जानिए फायदा कराने वाली कंपनियों के नाम
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां में एक एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप बीते एक हफ्ते में 63,462 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसके बाद कंपनी की मार्केट कैप 897980 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं दूसरे नंबर पर टीसीएस रही। इस कंपनी की मार्केट कैप 36,517.34 करोड़ रुपये बढ़कर 12,13,378 करोड़ रुपये हो गई है। इसके बाद एचडीएफसी का नंबर रहा। इस कंपनी की मार्केट कैप 29,422.52 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,818.83 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 26,317.30 करोड़ रुपये बढ़कर 17,80,206.22 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 23,626.96 करोड़ रुपये बढ़कर 6,60,650.10 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा अडानी एंटरप्राइजेज मार्केट कैप अब 20,1013.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,56,992.25 करोड़ रुपये हो गई। स्टेट बैंक मार्केट कैप अब 6,559.59 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,458.41 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं भारती एयरटेल मार्केट कैप अब 5,591.05 करोड़ रुपये बढ़कर 4,59,773.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 877.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,192.05 करोड़ रुपये हो गई है।
केवल एचयूएल को हुआ है घाटा
हिन्दुस्तान यूनिलीवर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में अकेली कंपनी है, जिसे नुकसान सहना पड़ा है। इस कंपनी की मार्केट कैप 3,912.07 करोड़ रुपये कम होकर 5,88,220.17 करोड़ रुपये बची है।

मार्केट कैप के लिए से देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 17,80,206.22 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,13,378 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 897980 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,60,650.10 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,32,192.05 करोड़ रुपये
हिन्दुस्तान यूनिलीवर 5,88,220.17 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक 5,36,458.41 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,81,818.83 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,59,773.28 करोड़ रुपये
अडानी एंटरप्राइजेज 4,56,992.25 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications