
Top 8 Mutual Fund : डेटा से पता चलता है कि आठ इक्विटी स्कीमे ऐसी रही हैं, जिनके डायरेक्ट प्लान ने 10 साल की अवधि में सालाना 20 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। स्मॉल कैप स्कीमों के डायरेक्ट प्लान रिटर्न चार्ट में सबसे ऊपर रहे हैं। इसके बाद मिड कैप स्कीम और टेक्नोलॉजी स्कीम का नंबर आता है। म्यूचुअल फंड के डायरेक्ट प्लान्स ने जनवरी में 10 साल पूरे किए, क्योंकि निवेशकों के पास 1 जनवरी, 2013 से म्यूचुअल फंड के डायरेक्ट प्लान में निवेश करने का विकल्प आया था।
क्या होते हैं डायरेक्ट प्लान्स
डायरेक्ट प्लान कमीशन और मार्केटिंग पर पैसा खर्च नहीं करते हैं। इसलिए, उनका एक्सपेंस रेशियो (ईआर) कम होता है। म्यूचुअल फंड सलाहकार और फाइनेंशियल एक्सपर्ट मानते हैं कि कम ईआर से निवेशकों को लंबी अवधि में अतिरिक्त रिटर्न हासिल करने में मदद मिलती है। आगे जानिए इन टॉप 8 डायरेक्ट प्लान्स के बारे में, जिन्होंने 10 साल की अवधि में दिया है सबसे अधिक रिटर्न।
231 स्कीमों ने पूरा किए 10 साल
231 डायरेक्ट स्कीमें ऐसी हैं जिन्होंने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इनमें से आठ योजनाओं में से दो योजनाओं ने 25 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया। एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने लगभग 25.79 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया और निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने लगभग 25.01% रिटर्न दिया। स्मॉल कैप कैटेगरी में ये दोनों स्कीमें सबसे बड़े फंड हैं। छह अन्य योजनाओं ने 10 वर्षों में 20 फीसदी से अधिक रिटर्न की पेशकश की।
स्मॉल कैप स्कीमों का बेहतर प्रदर्शन
तीन स्मॉल कैप स्कीमों ने 20 फीसदी से अधिक रिटर्न देने वाली डायरेक्ट इक्विटी स्कीमों की लिस्ट में जगह बनाई है। स्मॉल कैप स्कीमों के अलावा, मिड कैप कैटेगरी और टेक्नोलॉजी सेक्टर से दो-दो स्कीमों ने इस लिस्ट में जगह बनाई। केवल एक मिड कैप फंड 10 साल की अवधि में सालाना 20 फीसदी से अधिक रिटर्न देने में कामयाब रहा। किसी भी लार्ज कैप स्कीम ने इस लिस्ट में जगह नहीं बनाई।
ये हैं टॉप 4 स्कीमें
एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने बीते 10 सालों में सालाना 25.79 फीसदी, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने 25.01 फीसदी, मिराए एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड ने 22.44 फीसदी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड ने 22.32 फीसदी रिटर्न दिया है।
ये हैं बाकी 4 स्कीमें
बीते 10 सालों में सालाना आधार पर जिन अन्य स्कीमों ने तगड़ा रिटर्न दिया है, उनमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड ने 21.53 फीसदी, डीएसपी स्मॉल कैप फंड ने 21.35 फीसदी, केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटी फंड ने 20.61 फीसदी और एडलवाइस मिड कैप फंड ने 20.44 फीसदी रिटर्न दिया है।

इस बात का रखें ध्यान
ध्यान रहे कि यहां इन फंड्स में निवेश की सलाह नहीं है। यहां हमने केवल इन फंड्स के रिटर्न की जानकारी दी है। निवेश करने के लिए आपको योजना चुनते समय अपने लक्ष्यों, निवेश की अवधि और जोखिम प्रोफ़ाइल जैसे अन्य फैक्टरों को शामिल करना होगा। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। बिना रिसर्च के ऐसे ही किसी स्कीम में पैसा लगा देना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
