Market cap of top 10 companies: बीते हफ्ते शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ है। इसमें देश की टॉप की कंपनियों का बड़ा योगदान है। अगर केवल टॉप 10 कंपनियों पर ही नजर डाली जाए इन कंपनियों ने निवेशकों को एक हफ्ते में करीब 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ कराया है।
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,03,010.73 करोड़ रुपये की बढ़ी है। वहीं बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 780.45 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ है। शुक्रवार को ही सेंसेक्स ने 66,060.90 अंक का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 69,990.57 करोड़ रुपये बढ़कर 18,53,033.73 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 68,168.12 करोड़ रुपये बढ़कर 12,85,058.84 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 39,094.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,91,547.67 करोड़ रुपये हो गई।
भारती एयरटेल की मार्केट कैप 10,272.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,95,116.94 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,135.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,72,837.72 करोड़ रुपये हो गई। आईटीसी की मार्केट कैप 5,348.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,87,951.43 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,695.25 करोड़ रुपये कम होकर 9,19,962.74 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान स्टेट बैंक की मार्केट कैप 8,299.89 करोड़ रुपये कम होकर 5,21,598.94 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 8,130.77 करोड़ रुपये कम होकर 4,53,288.03 करोड़ रुपये बची। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,581.7 करोड़ रुपये कम होकर 6,28,950.34 करोड़ रुपये बची है।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 18.53 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 12.85 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 9.19 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6.72 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6.28 लाख करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5.91 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.87 लाख करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 5.21 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4.95 लाख करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4.53 लाख करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
