नई दिल्ली। वर्ष 2020 के दौरान बैंक एफडी से लेकर पोस्ट ऑफिस तक का जहां ब्याज कम हुआ, वहीं म्यूचुअल फंड की हर कैटेगरी में बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है। अगर इनकम टैक्स बचाने वाले इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) म्यूचुअल फंड स्कीमों की बात की जाए तो इनका रिटर्न भी बहुत ही अच्छा रहा है।
आइये जानते हैं रिटर्न
वर्ष 2020 के दौरान इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) में सबसे अच्छा एक साल का रिटर्न करीब 45 फीसदी तक का रहा है। आइये जानते हैं वो टॉप 5 इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) स्कीमें कौन सी हैं, जिन्होंने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
2020 में टॉप-5 रिटर्न देने वाले टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
-क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने एक साल में 45.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि टैक्स सेवर फंड में पैसा 3 साल के बाद ही निकाला जा सकता है।
-एसबीआई टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड ने एक साल में 35.55 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि टैक्स सेवर फंड में पैसा 3 साल के बाद ही निकाला जा सकता है।
-बीओआई एक्सा टैक्स म्यूचुअल फंड ने एक साल में 30.83 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि टैक्स सेवर फंड में पैसा 3 साल के बाद ही निकाला जा सकता है।
-पराग पारिख टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने एक साल में 33.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि टैक्स सेवर फंड में पैसा 3 साल के बाद ही निकाला जा सकता है।
-केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने एक साल में 24.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि टैक्स सेवर फंड में पैसा 3 साल के बाद ही निकाला जा सकता है।
नोट : यहां पर रिटर्न की गणना 27 दिसंबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
सिप माध्यम से करें निवेश
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप (एसआईपी) माध्यम से निवेश करना चाहिए। यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। यह लगभग बिल्कुल वैसा ही है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में आडी होती है। लेकिन इसमें कुछ फीचर ज्यादा होते हैं, जिससे यह निवेशकों के काफी सुविधाजक होती है। वित्तीय बाजार के ज्यादातर जानकार म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिप माध्मय के इस्तेमाल की ही सलाह देते हैं।
ऐसे ज्यादा रिटर्न दिलाती है सिप
सिप माध्मय से निवेश में हर माह एक निश्चत राशि तय तारीख को म्यूचुअल फंड में निवेश होती है। यह पैसा आप चाहें तो हर माह अपने आप ही बैंक से चला जाता है। अगर चाहें तो यह पैसा आपकी तरफ एडवांस चेक से भी जा सकता है। इस माध्यम में हर माह निवेश होने के चलते आपके निवेश की एवरेजिंग अच्छी हो जाती है, जिससे बाद में बहुत ही अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
