नई दिल्ली। अगर निवेश कर पैसा कमाना चाहते हैं बैंक एफडी से काफी ज्यादा ब्याज पाने का मौका है। बैंक की एफडी में इस वक्त 1 साल का ब्याज 5 फीसदी से कम के स्तर पर आ गया है। ऐसे में निवेश के 5 ऐसे मौके मिल रहे हैं, जहां पर एक साल में 20 फीसदी से लेकर 33 फीसदी तक कमाई का मौका है। अगर आप इच्छुक हों तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं यह 5 मौके और कैसे उठा सकते हैं इनका फायदा।
शेयर बाजार में हैं यह मौके
शेयर बाजार की एक बड़ी ब्रोकर कंपनी शेयरखान ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार ऐसे 5 शेयर बताए गए हैं, जहां पर निवेश कर अगले एक साल के अंदर 33 फीसदी तक की कमाई की जा सकती है।
इस रिपोर्ट में जो पहला मौका बतया गया है वह अरविंदो फार्मा। कंपनी का कहना है कि अभी यह शेयर करीब 852 रुपये के स्तर पर चल रहा है। अगर इसमें निवेश किया जाए तो 1 साल में करीब 20 फीसदी तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। कंपनी ने 1 साल के दौरान इसका लक्ष्य 1024 रुपये का बताया है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। दोहरे अंक में अमेरिका में कारोबार बढ़ने के चलते उम्मीद है कि कंपनी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
जानिए अशोक बिल्डकॉन से कितनी हो सकती है कमाई
शेयरखान ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में अशोक बिल्डकॉन को निवेश के लिए अच्छा बताया है। अशोक बिल्डकॉन का शेयर अभी करीब 69 रुपये के आसपास चल रहा है। उम्मीद जताई गई है कि इस शेयर में निवेश करने पर 1 साल में करीब 23 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। अशोक बिल्डकॉन का 1 साल बाद का टार्गेट प्राइस 85 रुपये बताया गया है।
जानिए ल्युमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजी में कितनी हो सकती है कमाई
शेयरखान ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में ल्युमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजी में निवेश करने को फायदेमंद बताया है। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ल्युमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजी का रेट अभी करीब 100 रुपये के आसपास चल रहा है। रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि यह शेयर 1 साल में करीब 25 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। ल्युमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजी का प्रासज टार्गेट कंपनी ने 125 रुपये का बताया है।
जानिए एबट इंडिया में कितनी हो सकती है कमाई
शेयरखान ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में एबट इंडिया में निवेश को फायदेमंद बताया है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार अगर एबट इंडिया में निवेश किया जाए तो करीब 24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। इस वक्त एबट इंडिया के शेयर का रेट 15,595 रुपये चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 1साल में एबट इंडिया का शेयर 19,425 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
जानिए फिनोलेक्स केबल्स में कितनी हो सकती है कमाई
शेयरखान की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार अगर फिनोलेक्स केबल्स में निवेश किया जाए तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। फिनोलेक्स केबल्स का शेयर इस वक्त करीब 276 रुपये के स्तर पर चल रहा है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार इस शेयर में निवेश पर करीब 30 फीसदी का फायदा 1 साल में हो सकता है। फिनोलेक्स केबल्स का शेयर इस वक्त करीब 280 रुपये के आसपास चल रहा है। रिसर्च रिपोर्ट में इस शेयर का प्राइस टार्गेट 1 साल में करीब 360 रुपये का बताया गया है।
जानिए गेल इंडिया में निवेश से कितनी हो सकती है कमाई
शेयरखान ने गेल इंडिया में निवेश की सलाह दी है। इस शेयर में निवेश पर 1 साल में करीब 33 फीसदी रिटर्न का अनुमान जताया गया है। इस वक्त गेल इंडिया का शेयर करीब 93 रुपये के स्तर पर चल रहा है। शेयरखान के अनुसार 1 साल में यह शेयर 124 रुपये का स्तर छूट सकता है। ऐसे में एक साल के लिए निवेश पर आसानी से 33 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है।
जानिए शेयर बाजार में निवेश से जुड़े जोखिम
शेयर बाजार हालांकि बहुत ही अच्छा रिटर्न देते हैं, लेकिन यहां पर भारी उठापटक भी होती रहती है। ऐसे में किसी भी ब्रोकरेज रिपोर्ट में मिली जानकारी को अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर चर्चा कर लें। निवेश की सुरक्षा के लिए यह अच्छा रहता है कि निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटा ली जाए।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications