Top 5 Stocks to Buy on Muhurat Trading: शेयर बाजार में दिवाली से पहले जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार में पॉजिटिव माहौल है. अच्छे सेंटिमेंट के बीच चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 5 धमाकेदार शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टीसीएस शामिल हैं.
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए दमदार शेयर
दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए पहली पसंद डिफेंस सेक्टर से बीईएल का शेयर है. शेयर पर खरीदारी की राय है. साथ ही 308 और 328 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पिछले 1 साल में 120 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. स्टॉक का 52-वीक हाई 340 रुपए है.
सरकारी बैंकिंग सेक्टर की कंपनी बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ब्रोकरेज की पसंद है. सरकारी शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 273 रुपए और 285 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर का 52-वीक हाई 298.45 रुपए है. शेयर ने 1 साल की अवधि में 28 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

खरीदारी के लिए धांसू शेयर
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान में खरीदारी के लिए सीमेंट सेक्टर में अल्ट्राटेक सीमेंट को चुना है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 11577 रुपए और 11887 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर का 52-वीक हाई 12,138.25 रुपए है. करीब 3.22 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का एक साल में रिटर्न 33 फीसदी का है.
बजाज फिनसर्व के शेयर पर भी ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए पहला टारगेट 1903 रुपए दिया है. वहीं, दूसरा टारगेट 2029 रुपए का दिया है. शेयर का 52-वीक हाई लेवल 2,029.00 रुपए है. करीब 2.81 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप है. शेयर पिछले एक साल में 13 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
टीसीएस में बनेगा मुनाफा
टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी और देश की सबसे बड़ी आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4285 रुपए और 4364 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. करीब 15 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर का 52-वीक हाई 4585 रुपए है, जोकि साल में 21 फीसदी का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications