नई दिल्ली। शेयर बाजार में हजारों कंपनियों में कारोबार होता है। लेकिन हर कंपनी में निवेश करके तगड़ा मुनाफा नहीं कमाया जा सकता है। फिर भी कुछ कंपनियां ऐसी होती है, जिनमें निवेश करने पर निवेशकों को भारी मुनाफा होता है। लेकिन सबसे अजीब बात यह है कि शेयर बाजार के जानकार इन कंपनियों में निवेश से बचने की सलाह दे रहे हैं। इन जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार की हर कंपनी निवेश लायक नहीं होती है। इसलिए यह कंपनियां चाहे 1 महीने में पैसा दोगुने से ज्यादा भी कर दें, फिर भी इनमें निवेश करने से बचना ही बेहतर है। ऐसे में आइये जानते हैं कि यह 5 कंपनियां कौन सी हैं, जिन्होंने निवेशक का पैसा 1 महीने में दोगुने से ज्यादा कर दिया है। वैसे इस कंपनियों में टॉप पर रही कंपनी ने 1 महीने में 157 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो एक महीने में ही उसका पैसा करीब 2.57 लाख रुपये हो गया होता।
पहली कंपनी रिलायंस नवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड
रिलायंस नवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ने पिछले एक महीने में निवेशकों का पैसा दोगुने से ज्यादा कर दिया है। 13 नवंबर 2019 को खत्म हुए 1 महीने के दौरान कंपनी के शेयर ने 156.70 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं यह शेयर आज भी करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 5.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं कपंनी का शेयर का पिछले एक साल का जहां लो स्तर 0.70 पैसे रहा, वहीं हाई स्तर 17.70 रुपये रहा है। हालांकि यह एक पेनी स्टॉक है, जिसमें शेयर बाजार के जानकार निवेश करने से बचने की सलाह देते हैं।
दूसरी कंपनी तलवलकर फिटनेस
तलवलकर फिटनेस ने एक महीने में 125.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न 13 नवंबर 2019 को खत्म हुए एक महीन के दौरान मिला है। हालांकि आज कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ 4.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस कंपनी के शेयर का एक साल का हाई रेट 65.50 रुपये रहा है, वहीं लो प्राइस 2.31 रुपये रहा है। हालांकि जानकार इस पेनी स्टॉक में भी निवेश करने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
तीसरी कंपनी क्वॉलिटी लिमिटेड
क्वॉलिटी लिमिटेड ने एक महीने में 115.64 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न 13 नवंबर 2019 को खत्म हुए एक महीन के दौरान मिला है। हालांकि आज कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ 3.46 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस कंपनी के शेयर का एक साल का हाई रेट 12.30 रुपये रहा है, वहीं लो प्राइस 1.30 रुपये रहा है। हालांकि जानकार इस पेनी स्टॉक में भी निवेश करने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
चौथी कंपनी रिलायंस पॉवर
रिलायंस पॉवर ने एक महीने में 113.04 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न 13 नवंबर 2019 को खत्म हुए एक महीन के दौरान मिला है। हालांकि आज कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ 3.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस कंपनी के शेयर का एक साल का हाई रेट 32.65 रुपये रहा है, वहीं लो प्राइस 1.84 रुपये रहा है। हालांकि जानकार इस पेनी स्टॉक में भी निवेश करने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
पांचवी कंपनी मैटालिस्ट फोर्जिंग
मैटालिस्ट फोर्जिंग ने एक महीने में 106.96 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न 13 नवंबर 2019 को खत्म हुए एक महीन के दौरान मिला है। हालांकि आज कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ 8.15 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस कंपनी के शेयर का एक साल का हाई रेट 13.63 रुपये रहा है, वहीं लो प्राइस 4.25 रुपये रहा है। हालांकि जानकार इस पेनी स्टॉक में भी निवेश करने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
क्या होते हैं पेनी स्टॉक
शेयर बाजार में पेनी स्टॉक ऐसे स्टॉक होते हैं, जिनकी वैल्यू आमतौर पर 10 रुपये के नीचे चली जाती है। यानी ये शेयर बहुत कम राशि के होते हैं। ऐसे स्टॉक माना जाता है कि बहुत ज्यादा सट्टा हो सकता है, ऐसे में जानकार सलाह देते हैं कि इनमें निवेश से बचा जाए। ऐसे शेयरों में अगर निवेश करना ही है तो काफी रिसर्च के बाद ही किया जाना चाहिए।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
