Top-5 Smallcap Mutual Funds: शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के चलते तेज एक्शन है. फिर भी निवेश का मन है, तो डायरेक्ट पैसा लगाने से बेहतर है कि म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करें. क्योंकि इसमें सीधे निवेश के मुकाबले कम जोखिम होता है. आपके निवेश की रकम को फंड मैनेजर मैनेज करता है. अच्छी बात ये है कि इससे फिक्स टाइम में बड़ा कॉरपस भी तैयार हो जाता है. स्मार्ट निवेशक पैसा लगाने के लिए सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP को पसंद कर रहे. इक्विटी कैटेगरी में आज हम 5 स्मॉलकैप फंड्स की बात करेंगे, जिसने 35% तक का रिटर्न दिया.
Tata Small Cap Fund
फंड का बीते 3 सालों में SIP रिटर्न करीब 30.45% रहा. इसमें हर महीने 10000 रुपए का निवेश 3 सालों बढ़कर 5,75,351 रुपए हो गया है. इस फंड्स में SIP 100 रुपए के न्यूनतम निवेश के साथ शुरूआत कर सकते हैं. एकमुश्त निवेश भी 5000 रुपए तक कर सकते हैं. इस फंड का एसेट साइज 6,952 करोड़ रुपए का है.
Nippon India Small Cap Fund
इस फंड का पिछले 3 सालों में SIP रिटर्न करीब 35.08% रहा. फंड में हर महीने 10 हजार रुपए का निवेश 3 साल में बढ़कर 6,20,688 रुपए हो गया है. फंड में निवेश की शुरुआत 100 रुपए की मंथली SIP से कर सकते हैं. इसमें एकमुश्त न्यूनतम 5000 रुपए जमा किया जा सकता है. इस फंड का एसेट साइज 50,423 करोड़ रुपए की है.
ICICI Prudential Smallcap Fund
फंड ने निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है. बीते 3 सालों में फंड का SIP रिटर्न करीब 29.08% रहा. फंड में हर महीने 10000 रुपए का निवेश 3 साल में बढ़कर 5,54,688 रुपए हो गया है. फंड में कम से कम 100 रुपए की SIP से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसमें कम से कम एकमुश्त 5000 रुपए का निवेश कर सकते हैं. इस फंड का एसेट साइज 7,659 करोड़ रुपए का है.

Edelweiss Small Cap Fund
फंड ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. बीते 3 सालों में फंड का SIP रिटर्न करीब 28.26% रहा. फंड में हर महीने 10000 रुपए का निवेश 3 साल में बढ़कर 5,63,767 रुपए हो गया है. फंड में कम से कम 100 रुपए की SIP से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसमें कम से कम एकमुश्त 100 रुपए का निवेश कर सकते हैं. इस फंड का एसेट साइज 3,361 करोड़ रुपए का है.
Bank of India Small Cap Fund
फंड का पिछले 3 सालों में SIP रिटर्न करीब 28.36% सालाना रहा. फंड में हर महीने के 10 हजार रुपए का निवेश 3 साल में बढ़कर 5,61,603 रुपए हो गया है. इस फंड में कम से कम 1000 रुपए से SIP की शुरुआत कर सकते हैं. एकमुश्त न्यूनतम 5000 रुपए जमा कर सकते हैं. फंड का एसेट साइज 1,052 करोड़ रुपए का है.
क्या होता है स्मॉलकैप फंड?
स्मॉल कैप फंड वह म्यूचुअल फंड होते हैं जो स्मॉल मार्केट कैप वाली कंपनियों के स्मॉल कैप शेयर में निवेश करते हैं. स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड उन कंपनियों में निवेश करके हाई रिटर्न का टारगेट रखती हैं, जिसमें अधिक ग्रोथ की उम्मीद होती है. इन फंड्स में लार्ज और मिड कैप फंड्स के मुकाबले ज्यादा रिस्क होता है. इन सेक्टर के लिए हाई रिस्क, हाई रिटर्न की बात कही जाती है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications