नई दिल्ली। वर्ष 2020 के दौरान बैंक एफडी से लेकर पोस्ट ऑफिस तक का जहां ब्याज कम हुआ, वहीं म्यूचुअल फंड की हर कैटेगरी में बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है। अगर स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों की बात की जाए तो इनका रिटर्न भी बहुत ही अच्छा रहा है।
आइये जानते हैं रिटर्न
वर्ष 2020 के दौरान स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में सबसे अच्छा 1 साल का रिटर्न करीब 75 फीसदी तक का रहा है। आइये जानते हैं वो टॉप 5 स्मॉल कैप स्कीमें कौन सी हैं, जिन्होंने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
2020 में टॉप-5 रिटर्न देने वाले स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड
-क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 75.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-बीओआई एक्सा स्माल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 52.20 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-केनरा रोबेको स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल में 40.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-प्रिंसिपल स्मॉल कैप फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 36.90 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-एडलवाइस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 34.34 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
नोट : यहां पर रिटर्न की गणना 27 दिसंबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
सिप माध्यम से करें निवेश
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप (एसआईपी) माध्यम से निवेश करना चाहिए। यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। यह लगभग बिल्कुल वैसा ही है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में आडी होती है। लेकिन इसमें कुछ फीचर ज्यादा होते हैं, जिससे यह निवेशकों के काफी सुविधाजक होती है। वित्तीय बाजार के ज्यादातर जानकार म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिप माध्मय के इस्तेमाल की ही सलाह देते हैं।
ऐसे ज्यादा रिटर्न दिलाती है सिप
सिप माध्मय से निवेश में हर माह एक निश्चत राशि तय तारीख को म्यूचुअल फंड में निवेश होती है। यह पैसा आप चाहें तो हर माह अपने आप ही बैंक से चला जाता है। अगर चाहें तो यह पैसा आपकी तरफ एडवांस चेक से भी जा सकता है। इस माध्यम में हर माह निवेश होने के चलते आपके निवेश की एवरेजिंग अच्छी हो जाती है, जिससे बाद में बहुत ही अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications