Rule Change 1 April: मार्च का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। 1 अप्रैल से कई नियम लागू होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इन बदलाव में क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ अपडेट, सेविंग अकाउंट के नियम, एटीएम से पैसे निकालने पर चार्ज और कई अन्य बदलाव भी शामिल हैं। इन अहम बदलावों को अगर आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

RuPay डेबिट कार्ड से जुड़ा बदलाव (RuPay Debit Select Card)
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया RuPay डेबिट सेलेक्ट कार्ड से जुड़े बड़े बदलाव करने जा रहा है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। यह कार्ड लोगों की मॉर्डन जरूरतों को ध्यान में रखकर प्लान किया गया है। इसमें ट्रेवल, फिटनेस, वेलनेस और अन्य जरूरतों को भी शामिल किया है। इसमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, इंश्योरेंस कवर से जुड़े भी बदलाव होंगे।
अकाउंट में मिनिमम बैलेंस से जुड़ा बदलाव (New Rules In April 2025)
एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, और अन्य बैंक भी अपने मिनिमम बैलेंस नियमों में भी बदलाव करने वाली है। अकाउंट में मिनिमम बैलेंस कितना रखना होगा ये इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका सेमी अर्बन, ग्रामीण क्षेत्र, शहर इन सभी में से किस जगह पर अकाउंट है। निर्धारित मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
एटीएम से पैसे विड्राल करने पर चार्ज
कई बैंकों ने अपनी एटीएम विड्राल पॉलिसी में बदलाव करने की भी तैयारी कर ली है। हर महीने फ्री एटीएम निकासी की संख्या घटाई जा रही है, खास तौर पर दूसरे बैंकों के एटीएम से लेनदेन के लिए। अब ग्राहकों को दूसरे बैंक के एटीएम से प्रति माह सिर्फ तीन बार फ्री निकासी की अनुमति होगी, इस लिमिट से ज्यादा निकासी पर हर लेनदेन ₹20 से ₹25 तक का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System)
ट्रांसजैक्शन सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए कई बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने जा रहे हैं। इस सिस्टम से 5000 से अधिक चेक पेमेंट करने पर वेरिफिकेशन किया जाएगा। ग्राहकों को चेक नंबर, डेट, पेई नेम और प्रोसेसिंग से पहले का अमाउंट कंफर्म करना होगा। इससे फ्रॉड को रोका जा सकता है।
इसके अलावा कई बैंक अपने एफडी और सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। सेविंग अकाउंट का ब्याज अब अकाउंट की शेष राशि पर निर्भर करेगा, यानी अधिक शेष राशि पर बेहतर दरें मिल सकती हैं।
बैंकों के द्वारा डिजिटल क्रांति लाने के लिए ग्राहकों को दी जाने वाली ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं को अपग्रेड किया जा रहा है।
बैंक लेंगे एआई की मदद
कई बैंकों में ग्राहकों के सवालों का जवाब देने के लिए एआई चैटबॉट से मदद की जा रही है और डिजिटल लेनदेन को और सुरक्षित बनाने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के साथ ही टू फैक्टर वेरिफिकेशन जैसी सर्विस को और 1 अप्रैल से एआई की मदद से इन्हें मजबूत बनाया जाएगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications