शेयर बाजार में पैसा बनाना आसान नहीं लेकिन अगर पोर्टफोलियो में सही शेयर आ गया तो बात बन जाती है. पिछले कुछ महीनों बाजार में रिकॉर्ड रैली दिखाई. मई महीने की खराब शुरुआत से पहले तक बाजार में लगभग हर हफ्ते रिकॉर्ड बना. इस दौरान चुनिंदा सेक्टर भी फोकस में रहे, जिन्होंने बंपर कमाई करा दी. इसमें डिफेंस, रेलवे PSU समेत पावर सेक्टर शामिल हैं. तो आज हम पावर सेक्टर के उन 5 शेयरों की बात करें, जो मात्र 12 महीने में ही निवेश की रकम को डबल कर दिया है. इन शेयरों में अनिल अंबानी, गौतम अडानी की कंपनियों के नाम शामिल हैं.
1. Reliance Power
रिलायंस पावर का शेयर पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी दिखा रहा है. शेयर सालभर में 110 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. कर्ज भुगतान समेत अन्य खबरों की वजह शेयर इन दिनों ट्रेडर्स के चर्चा में रहा. अनिल अंबानी ग्रुप की इस कंपनी का कारोबार पावर सेक्टर से जुड़ा हुआ है. फिलहाल शेयर 10 मई को BSE पर 24.98 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर 5 अप्रैल को ही 52-वीक का न्यू हाई बनाया था, जोकि 34.35 रुपए का है.
2. Adani Power
अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Power का शेयर तो सालभर में 150% से ज्यादा उछल चुका है. शेयर 3 साल की अवधि में निवेशकों की रकम को 6 गुना बढ़ाया है. पावर सेक्टर से जुड़ी ग्रुप के एग्रेसिव प्लान और सरकारी नीतियों का स्टॉक पर दिखा है. शेयर ने 4 अप्रैल को ही 647 रुपए का 52-वीक हाई टच किया. BSE पर शेयर आज 603 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. कंपनी की मार्केट वैल्यू 2.32 लाख करोड़ रुपए है.

3. JSW Energy
JSW ग्रुप का शेयर तो शुक्रवार को जोरदार एक्शन दिखाया. शेयर करीब साढ़े 7 फीसदी की मजबूती के साथ 570.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर सालभर में 110% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है. शेयर ने 22 अप्रैल को ही 651 रुपए का 52-वीक हाई बनाया. कंपनी का कुल मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए के बेहद करीब पहुंच गया है.
4. Tata Power
देश के सबसे भरोसमंद ग्रुप टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Power का शेयर फोकस में है. नतीजों के चलते शेयर एक्शन दिखा रहा है. पावर डिस्ट्रिब्युशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का शेयर सालभर में 100% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. शेयर ने केवल 6 महीने में 66 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. आज BSE पर 414 रुपए के भाव पर बंद हुआ है, जिसका 52-वीक हाई 464 रुपए का है. इसका कुल मार्केट कैप 1.32 लाख करोड़ रुपए है.
5. Torrent Power
पावर सेक्टर के कारोबार से जुड़ी ये कंपनी शेयरहोल्डर्स को तगड़ा मुनाफा कराया. Torrent Power ने सालभर की अवधि में निवेशकों को 145 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 2024 में अब तक शेयर 40% चढ़ चुका है. शेयर BSE पर 1324.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ. इसका 52-वीक हाई 1,633.10 रुपए का है, जो शेयर ने 9 अप्रैल को ही बनाया. BSE पर कुल मार्केट कैप 63.6 हजार करोड़ रुपए का है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
