नई दिल्ली। आमतौर पर लोग म्यूचुअल फंड में निवेश को रिस्की मानते हैं। लेकिन अगर म्यूचुअल फंड में अच्छी प्लानिंग के साथ निवेश किया जाए तो बहुत ही अच्छे रिटर्न पाए जा सकते हैं। म्यूचुअल फंड की ढेरों स्कीमें ऐसी हैं, जिनमें निवेश कर लोगों ने बहुत ही अच्छा रिटर्न पाया है। अगर आप भी अच्छे रिटर्न की तलाश में हैं, तो म्यूचुअल फंड की इन स्कीमों पर ध्यान दे सकते हैं। म्यूचुअल फंड की इन स्कीमों को इसलिए अच्छा माना जा सकता है कि इन्होंने लगातार 10 साल भी ज्यादा से लगातार हर साल अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी को इन म्यूचुअल फंड में निवेश में डर लगता है, तो वह बहुत ही मामूली पैसों यानी 500 रुपये या 1000 रुपये महीने से म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कर सकता है। इसके बाद अपने अनुभव के आधार पर म्यूचुअल फंड में अपना निवेश बढ़ा सकता है। अगर आप भी अच्छे रिटर्न के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीमों के बारे में।
भारी गिरावट के बाद भी म्यूचुअल फंड की स्कीमें दे रहीं अच्छा रिटर्न
म्यूचुअल फंड की स्कीमों का रिटर्न देखते वक्त एक बात का ध्यान रखना चाहिए। देश और दुनिया की वित्तीय स्थिति बिगड़ने के चलते पिछले दिनों शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। इसके बाद भी म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न काफी अच्छा रहा है। अगर शेयर बाजार में यह गिरावट न आती तो म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न और भी शानदार होता। लेकिन इससे एक बात समझने की है कि म्यूचुअल फंड स्कीमों में जब भी निवेश करें तो थोड़ा लम्बे समय के लिए करें। यह लम्बा समय 3 साल से लेकर 5 साल तक का हो सकता है। लेकिन अगर निवेश का समय इससे भी ज्यादा रखा जाए तो रिटर्न और भी शानदार हो सकते है। ऐसा इसलिए होता है कि हर साल आपके निवेश की वैल्यू बढ़ती है और उसके अगले साल में रिटर्न उस बढ़ी हुई वैल्यू पर मिलता है। इसीलिए लम्बे समय में म्यूचुअल फंड में निवेश और भी ज्यादा अच्छा हो जाता है। आइये जानते हैं सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड का हाल।
जानिए एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। 10 साल का इस म्यूचुअल फंड स्कीम का औसत हर साल रिटर्न 16.56 फीसदी का रहा है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू आज बढ़कर लगभग 4.62 लाख रुपये हो गई होगी।
जानिए सिप का रिटर्न
वहीं अगर किसी ने एसबीआई स्मॉल कैप फंड स्कीम में हर माह निवेश का प्लान यानी सिप माध्यम से हर माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज 32.59 लाख रुपये हो गई होगी। 10,000 रुपये महीने के हिसाब से निवेशक का 1 साल में 1.20 लाख रुपये और 10 साल में कुल 12 लाख रुपये का निवेश हुआ हुआ होगा। एसबीआई स्मॉल कैप फंड स्कीम ने सिप माध्यम से निवेश करने वालों को पिछले 10 साल में औसतन हर साल 19.11 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी अच्छा रिटर्न दिया है। 10 साल का इस म्यूचुअल फंड स्कीम का औसत हर साल रिटर्न 15.00 फीसदी का रहा है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू आज बढ़कर लगभग 4.04 लाख रुपये हो गई होगी।
जानिए सिप का रिटर्न
वहीं अगर किसी ने निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में हर माह निवेश का प्लान यानी सिप माध्यम से हर माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज 28.13 लाख रुपये हो गई होगी। 10,000 रुपये महीने के हिसाब से निवेशक का 1 साल में 1.20 लाख रुपये और 10 साल में कुल 12 लाख रुपये का निवेश हुआ हुआ होगा। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में सिप माध्यम से निवेश करने वालों को पिछले 10 साल में औसतन हर साल 16.36 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न
इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भीअच्छा रिटर्न दिया है। 10 साल का इस म्यूचुअल फंड स्कीम का औसत हर साल रिटर्न 12.73 फीसदी का रहा है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज बढ़कर लगभग 3.31 लाख रुपये हो गई होगी।
जानिए सिप का रिटर्न
वहीं अगर किसी ने इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम में हर माह निवेश का प्लान यानी सिप माध्यम से हर माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज 25.10 लाख रुपये हो गई होगी। 10,000 रुपये महीने के हिसाब से निवेशक का 1 साल में 1.20 लाख रुपये और 10 साल में कुल 12 लाख रुपये का निवेश हुआ हुआ होगा। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में सिप माध्यम से निवेश करने वालों को पिछले 10 साल में औसतन हर साल 14.23 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न
डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भीअच्छा रिटर्न दिया है। 10 साल का इस म्यूचुअल फंड स्कीम का औसत हर साल रिटर्न 12.02 फीसदी का रहा है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज बढ़कर लगभग 3.31 लाख रुपये हो गई होगी।
जानिए सिप का रिटर्न
वहीं अगर किसी ने डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम में हर माह निवेश का प्लान यानी सिप माध्यम से हर माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज 25.65 लाख रुपये हो गई होगी। 10,000 रुपये महीने के हिसाब से निवेशक का 1 साल में 1.20 लाख रुपये और 10 साल में कुल 12 लाख रुपये का निवेश हुआ हुआ होगा। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में सिप माध्यम से निवेश करने वालो को पिछले 10 साल में औसतन हर साल 14.63 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न
कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने भीअच्छा रिटर्न दिया है। 10 साल का इस म्यूचुअल फंड स्कीम का औसत हर साल रिटर्न 11.75 फीसदी का रहा है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू आज बढ़कर लगभग 3.03 लाख रुपये हो गई होगी।
जानिए सिप का रिटर्न
वहीं अगर किसी ने कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में हर माह निवेश का प्लान यानी सिप माध्यम से हर माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज 25.27 लाख रुपये हो गई होगी। 10000 रुपये महीने के हिसाब से निवेशक का 1 साल में 1.20 लाख रुपये और 10 साल में कुल 12 लाख रुपये का निवेश हुआ हुआ होगा। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में सिप माध्यम से निवेश करने वालो को पिछले 10 साल में औसतन हर साल 14.35 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications