नई दिल्ली, जुलाई 17। शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर है। इसके चलते म्यूचुअल फंड के रिटर्न भी कम हो रहे हैं। लेकिन फिर भी ढेर सारी ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा तक कर दिया है। हम आज आपको यहां पर ऐसी टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम की जानकारी दे रहे हैं। वहीं इन पांचों स्कीमों का सिप रिटर्न भी बताने जा रहे हैं। इन स्कीमों ने सिप माध्यम से निवेश करने वालों को भी बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है।
आइये जानते हैं कि यह टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम कौन सी हैं।
ये हैं तीन साल में पैसा डबल से ज्यादा करने वाली स्कीमें
आमतौर शेयर बाजार और इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को सलाह दी जाती है निवेश लम्बे समय के लिए करना चाहिए। यह निवेश कम से कम 3 साल से 5 साल का जरूर होना चाहिए। यह सलाह कितनी जरूरी होती है, यह जानने के लिए यहां दी जा रही म्यूचुअल फंड स्कीमों पर नजर डाली जा सकती है। इन टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने 3 साल में पैसा डबल से ज्यादा कर दिया है। यहां भी ध्यान रखना चाहिए कि शेयर बाजार की गिरावट के चलते इनका कुछ रिटर्न कम हुआ है, लेकिन फिर भी पैसा डबल कर दिया है।
यह है टॉप 5 में पहली म्यूचुअल फंड स्कीम
क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में औसतन हर साल 40.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से तीन साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2,76,735 रुपये होगी। वही इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्मय से निवेश करने वालों को बीते 3 साल में हर साल औसतन 49.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 3 साल पहले इस फंड में 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 6,98,451 रुपये की होगी।
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में औसतन हर साल 35.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से तीन साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2,47,032 रुपये होगी। वही इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्मय से निवेश करने वालों को बीते 3 साल में हर साल औसतन 36.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 3 साल पहले इस फंड में 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 5,95,484 रुपये की होगी।
केनरा रोबेको स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
केनरा रोबेको स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में औसतन हर साल 34.80 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से तीन साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2,44,938 रुपये होगी। वही इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्मय से निवेश करने वालों को बीते 3 साल में हर साल औसतन 42.49 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 3 साल पहले इस फंड में 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 6,40,098 रुपये की होगी।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में औसतन हर साल 34.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से तीन साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2,44,293 रुपये होगी। वही इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्मय से निवेश करने वालों को बीते 3 साल में हर साल औसतन 37.29 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 3 साल पहले इस फंड में 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 6,00,003 रुपये की होगी।
क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में औसतन हर साल 32.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से तीन साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2,31,741 रुपये होगी। वही इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्मय से निवेश करने वालों को बीते 3 साल में हर साल औसतन 36.77 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 3 साल पहले इस फंड में 10,000 रुपये की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 5,96,098 रुपये की होगी।
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
