नई दिल्ली, अक्टूबर 2। म्यूचुअल फंड आमतौर पर अमीरों का निवेश समझा जाता है, लेकिन यह सच नहीं है। यहां पर 100 रुपये से भी सिप शुरू की जा सकती है। इसके अलावा यह 100 रुपये की सिप बहुत ही अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीमों में शुरू हो सकती है। अगर इन म्यूचुअल फंड स्कीमों का 5 साल का सिप रिटर्न देखा जाए तो यह अधिकतम 30 फीसदी से ज्यादा तक का रहा है। अगर आप भी थोड़े पैसे के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करना चाहते हैं, तो यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का नाम बताया जा रहा है।
पहले जानिए क्या होती है सिप
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। इस तरीके में आपकी तरफ से तय म्यूचुअल फंड स्कीम में तय तारीख हो तय किया गया पैसा हर माह आपने आप जमा होता रहता है। यह पैसा बैंक से ऑटो डेबिट के माध्यम से जा सकता है। इसके अलावा आप अगर चाहें तो यह पैसा एडवांस चेक के माध्यम से भी दे सकते हैं। यह लगभग बैंक की आरडी तरह ही होता है।
आइये अब जानते हैं कि वह कौन सी टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जो 100 रुपये से सिप शुरू करने का मौका देती हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी म्यूचअल फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी म्यूचअल फंड की ग्रोथ स्कीम में 100 रुपये से सिप की शुरुआत की जा सकती है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 1 अक्टूबर 2021 को 156.23 रुपये थी। जहां तक आसेट अंडर मैनेजमेंट है तो इस स्कीम में अभी तक 5,037 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल करीब 32.5 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कितना हो जाता सिप माध्यम से निवेश पर 5 साल में पैसा
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी म्यूचअल फंड की ग्रोथ स्कीम में अगर 5 साल तक 100 रुपये महीने का निवेश किया जाता तो 32.5 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 13,599 रुपये का फंड तैयार हो जाता। वहीं अगर यह निवेश 5000 रुपये महीने का होता तो यह बढ़कर 6.80 लाख रुपये हो जाता।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचअल फंड
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचअल फंड की ग्रोथ स्कीम में 100 रुपये से सिप की शुरुआत की जा सकती है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 1 अक्टूबर 2021 को 81.23 रुपये थी। जहां तक आसेट अंडर मैनेजमेंट है तो इस स्कीम में अभी तक 16,633 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल करीब 22.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कितना हो जाता सिप माध्यम से निवेश पर 5 साल में पैसा
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचअल फंड की ग्रोथ स्कीम में अगर 5 साल तक 100 रुपये महीने का निवेश किया जाता तो 22.3 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 10,769 रुपये का फंड तैयार हो जाता। वहीं अगर यह निवेश 5000 रुपये महीने का होता तो यह बढ़कर 5.38 लाख रुपये हो जाता।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की ग्रोथ स्कीम में 100 रुपये से सिप की शुरुआत की जा सकती है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 1 अक्टूबर 2021 को 50.08 रुपये थी। जहां तक आसेट अंडर मैनेजमेंट है तो इस स्कीम में अभी तक 2,961 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल करीब 17.2 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कितना हो जाता सिप माध्यम से निवेश पर 5 साल में पैसा
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की ग्रोथ स्कीम में अगर 5 साल तक 100 रुपये महीने का निवेश किया जाता तो 17.2 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 9,358 रुपये का फंड तैयार हो जाता। वहीं अगर यह निवेश 5000 रुपये महीने का होता तो यह बढ़कर 4.68 लाख रुपये हो जाता।
आईडीएफसी इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड
आईडीएफसी इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड की ग्रोथ स्कीम में 100 रुपये से सिप की शुरुआत की जा सकती है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 1 अक्टूबर 2021 को 23.63 रुपये थी। जहां तक आसेट अंडर मैनेजमेंट है तो इस स्कीम में अभी तक 655 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल करीब 14.5 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कितना हो जाता सिप माध्यम से निवेश पर 5 साल में पैसा
आईडीएफसी इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड की ग्रोथ स्कीम में अगर 5 साल तक 100 रुपये महीने का निवेश किया जाता तो 14.5 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 8,857 रुपये का फंड तैयार हो जाता। वहीं अगर यह निवेश 5000 रुपये महीने का होता तो यह बढ़कर 4.43 लाख रुपये हो जाता।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड की ग्रोथ स्कीम में 100 रुपये से सिप की शुरुआत की जा सकती है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 1 अक्टूबर 2021 को 80.49 रुपये थी। जहां तक आसेट अंडर मैनेजमेंट है तो इस स्कीम में अभी तक 1,632 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल करीब 14.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कितना हो जाता सिप माध्यम से निवेश पर 5 साल में पैसा
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड की ग्रोथ स्कीम में अगर 5 साल तक 100 रुपये महीने का निवेश किया जाता तो 14.3 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 8,619 रुपये का फंड तैयार हो जाता। वहीं अगर यह निवेश 5000 रुपये महीने का होता तो यह बढ़कर 4.31 लाख रुपये हो जाता।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
