नई दिल्ली। वर्ष 2020 के दौरान बैंक एफडी से लेकर पोस्ट ऑफिस तक का जहां ब्याज कम हुआ, वहीं म्यूचुअल फंड की हर कैटेगरी में बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है। अगर मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों की बात की जाए तो इनका रिटर्न भी बहुत ही अच्छा रहा है।
आइये जानते हैं रिटर्न
वर्ष 2020 के दौरान मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में सबसे अच्छा 1 साल का रिटर्न करीब 49 फीसदी तक का रहा है। आइये जानते हैं वो टॉप 5 मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीमें कौन सी हैं, जिन्होंने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
2020 में टॉप-5 रिटर्न देने वाले मिड कैप म्यूचुअल फंड
-पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 2020 के दौरान 48.96 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-क्वांट मिड कैप मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 2020 के दौरान 41.49 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-यूटीआई मिड कैप मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 2020 के दौरान 32.40 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-बड़ौदा मिड कैप मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 2020 के दौरान 31.30 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एसबीआई मैग्नम मिडकैप मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 2020 के दौरान 28.83 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : यहां पर रिटर्न की गणना 27 दिसंबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
सिप माध्यम से करें निवेश
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप (एसआईपी) माध्यम से निवेश करना चाहिए। यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। यह लगभग बिल्कुल वैसा ही है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में आडी होती है। लेकिन इसमें कुछ फीचर ज्यादा होते हैं, जिससे यह निवेशकों के काफी सुविधाजक होती है। वित्तीय बाजार के ज्यादातर जानकार म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिप माध्मय के इस्तेमाल की ही सलाह देते हैं।
ऐसे ज्यादा रिटर्न दिलाती है सिप
सिप माध्मय से निवेश में हर माह एक निश्चत राशि तय तारीख को म्यूचुअल फंड में निवेश होती है। यह पैसा आप चाहें तो हर माह अपने आप ही बैंक से चला जाता है। अगर चाहें तो यह पैसा आपकी तरफ एडवांस चेक से भी जा सकता है। इस माध्यम में हर माह निवेश होने के चलते आपके निवेश की एवरेजिंग अच्छी हो जाती है, जिससे बाद में बहुत ही अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
