Top Large Cap Mutual Funds : शेयर बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। इसके चलते निवेशक डरे हुए हैं, लेकिन अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वह कुछ और ही कहानी कर रहे हैं। अगर लार्ज कैप म्यूचुअल फंड पर नजर डाली जाए तो 5 साल का रिटर्न बहुत ही ज्यादा पॉजिटिव है। हम यहां पर केवल टॉप 5 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों के बारे में ही बता रहे हैं, जिनका रिटर्न 16 फीसदी से ऊपर है। वहीं अगर 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देखा जाए तो ऐसी स्कीमों की संख्या कई दर्जन है। आइये जानते हैं कि कैसे देखते देखते निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा हो गया है।
लार्ज कैप म्यूचुअल फंड ही क्यों
यहां पर हम लार्ज कैप म्यूचुअल फंड की ही बात कर रहे हैं। वैसे अगर मिड कैप और स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न देखें जाएं तो वह इससे भी ज्यादा रहे हैं। लेकिन लार्ज कैप म्यूचुअल फंड की बात इसलिए की जा रही है कि ऐसे म्यूचुअल फंड बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं, जिससे गिरावट में इन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

अब जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों का विवरण
निप्पन इंडिया लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
निप्पन इंडिया लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम का अगर फंड साइज देखा जाए तो यह 11,951 करोड़ रुपये है। निप्पन इंडिया लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते पांच साल में हर साल औसतन 17.20 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 2.21 लाख रुपये की हो गई है।

केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड का फंड साइज 7,988 करोड़ रुपये का है। केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन करीब 17.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 2.20 लाख रुपये की हो गई है।
डीएसपी निफ्टी 50 इक्वल वेट इंडेक्स फंड
डीएसपी निफ्टी 50 इक्वल वेट इंडेक्स फंड का फंड साइज 416 करोड़ रुपये का है। डीएसपी निफ्टी 50 इक्वल वेट इंडेक्स फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 16.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 2.16 लाख रुपये की हो गई है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड का फंड साइज 32,810 करोड़ रुपये का है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 16.24 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 2.12 लाख रुपये की हो गई है।
कोटक ब्लूचिप फंड
कोटक ब्लूचिप फंड का फंड साइज इस वक्त करीब 4,934 करोड़ रुपय का है। कोटक ब्लूचिप फंड ने बीते 5 साल में हर साल 16.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 2.11 लाख रुपये की हो गई है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
