नई दिल्ली। वर्ष 2020 के दौरान बैंक एफडी से लेकर पोस्ट ऑफिस तक का जहां ब्याज कम हुआ, वहीं म्यूचुअल फंड की हर कैटेगरी में बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है। अगर लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों की बात की जाए तो इनका रिटर्न भी बहुत ही अच्छा रहा है।

आइये जानते हैं रिटर्न
वर्ष 2020 के दौरान लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में सबसे अच्छा 1 साल का रिटर्न करीब 23 फीसदी तक का रहा है। आइये जानते हैं वो टॉप 5 लार्ज कैप स्कीमें कौन सी हैं, जिन्होंने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
2020 में टॉप-5 रिटर्न देने वाले लार्ज कैप म्यूचुअल फंड
-सीआर ब्लूचिप इक्विटी म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 22.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड बड़ी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-एक्सिस ब्लूचिप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 18.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड बड़ी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-जेएम लार्ज कैप फंड म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 17.90 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड बड़ी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-एडलवाइस लार्ज कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 17.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड बड़ी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-यूटीआई मास्टर्सशेयर म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 16.44 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड बड़ी कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
नोट : यहां पर रिटर्न की गणना 27 दिसंबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
सिप माध्यम से करें निवेश
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप (एसआईपी) माध्यम से निवेश करना चाहिए। यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। यह लगभग बिल्कुल वैसा ही है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में आडी होती है। लेकिन इसमें कुछ फीचर ज्यादा होते हैं, जिससे यह निवेशकों के काफी सुविधाजक होती है। वित्तीय बाजार के ज्यादातर जानकार म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिप माध्मय के इस्तेमाल की ही सलाह देते हैं।
ऐसे ज्यादा रिटर्न दिलाती है सिप
सिप माध्मय से निवेश में हर माह एक निश्चत राशि तय तारीख को म्यूचुअल फंड में निवेश होती है। यह पैसा आप चाहें तो हर माह अपने आप ही बैंक से चला जाता है। अगर चाहें तो यह पैसा आपकी तरफ एडवांस चेक से भी जा सकता है। इस माध्यम में हर माह निवेश होने के चलते आपके निवेश की एवरेजिंग अच्छी हो जाती है, जिससे बाद में बहुत ही अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
