नई दिल्ली। वर्ष 2020 के दौरान बैंक एफडी से लेकर पोस्ट ऑफिस तक का जहां ब्याज कम हुआ, वहीं म्यूचुअल फंड की हर कैटेगरी में बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है। अगर लार्ज एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों की बात की जाए तो इनका रिटर्न भी बहुत ही अच्छा रहा है।
आइये जानते हैं रिटर्न
वर्ष 2020 के दौरान लार्ज एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में सबसे अच्छा 1 साल का रिटर्न करीब 29 फीसदी तक का रहा है। आइये जानते हैं वो टॉप 5 लार्ज एंड मिड कैप स्कीमें कौन सी हैं, जिन्होंने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
2020 में टॉप-5 रिटर्न देने वाले लार्ज एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड
-क्वांट लार्ज और मिड कैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 29.25 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी और मझोली कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटीज म्यूचुअल फंड ने एक साल में 23.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी और मझोली कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-एक्सिस ग्रोथ ऑपर्चुनिटीज म्यूचुअल फंड ने एक साल में 22.80 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी और मझोली कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-यूनियन लार्ज और मिड कैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 21.78 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी और मझोली कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
-मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 21.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे म्यूचुअल फंड छोटी और मझोली कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं।
नोट : यहां पर रिटर्न की गणना 27 दिसंबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
सिप माध्यम से करें निवेश
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप (एसआईपी) माध्यम से निवेश करना चाहिए। यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। यह लगभग बिल्कुल वैसा ही है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में आडी होती है। लेकिन इसमें कुछ फीचर ज्यादा होते हैं, जिससे यह निवेशकों के काफी सुविधाजक होती है। वित्तीय बाजार के ज्यादातर जानकार म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिप माध्मय के इस्तेमाल की ही सलाह देते हैं।
ऐसे ज्यादा रिटर्न दिलाती है सिप
सिप माध्मय से निवेश में हर माह एक निश्चत राशि तय तारीख को म्यूचुअल फंड में निवेश होती है। यह पैसा आप चाहें तो हर माह अपने आप ही बैंक से चला जाता है। अगर चाहें तो यह पैसा आपकी तरफ एडवांस चेक से भी जा सकता है। इस माध्यम में हर माह निवेश होने के चलते आपके निवेश की एवरेजिंग अच्छी हो जाती है, जिससे बाद में बहुत ही अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications