नई दिल्ली, जुलाई 27। शेयर बाजार में निवेश के एक साथ 5 बड़े मौके आज और कल में मिलने जा रहे हैं। निवेश के यह मौके आईपीओ के रूप में मिलने जा रहे हैं। इनमें से 2 आईपीओ आज खुल गए हैं, वहीं 3 आईपीओ निवेश के लिए कल खुल रहे हैं। इससे पहले जोमैटो का आईपीओ 26 जुलाई को लिस्ट हुआ था। जोमैटो के आईपीओ में निवेश करने वालों का पैसा अब लगभग दोगुना हो चुका है। आइये जानते हैं कि आईपीओ लाने वाली यह 5 कंपनियां कौन सी हैं, और इनके शेयर का प्राइस रेंज क्या है।
पहले जानें ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के आईपीओ के बारे में
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज कंपनी अपना आईपीओ लेकर आई है। कंपनी का आईपीओ आज निवेश के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में 29 जुलाई 2021 तक निवेश किया जा सकता है। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज अपने इस आईपीओ के माध्यम से 1514 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज ने अपने आईपीओ के दौरान शेयर एलाट करने के लिए प्राइस बैंड 695 रुपये से 720 रुपये का तय किया है। अगर कोई ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के आईपीओ में निवेश करना चाहता है तो उसे कम से कम 20 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। इन 20 शेयर के लिए निवेशकों को 14,400 रुपये लगाना होगा। वहीं अधिकतम 13 लाट के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिसके लिए आपको 1,85,299 रुपये का निवेश करना होगा।
पूरा भरा आईपीओ
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का आईपीओ खुलने के 2 घंटे के अंदर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। यह आईपीओ खुलने के पहले 2 घंटों के अंदर ही 1.23 गुना भर चुका है। हालांकि इसमें निवेश 29 जुलाई तक किया जा सकेगा। इसके बाद जितने भी अवेदन आएंगे उनको एक साथ मिलाकर शेयरों का आवंटन किया जाएगा।
बाकी 4 आईपीओ की जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
जानिए ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट के आईपीओ के बारे में
ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट भी अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह कंपनी एमएसएमई सेक्टर से आती है। कंपनी का आईपीओ 27 जुलाई 2021 को खुल गया। इस आईपीओ में 30 जुलाई 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी शेयर बाजार से 5.13 करोड़ रुपये तक जुटाने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ के दौरान अपने शेयर का प्राइस 170 रुपये तय किया है। जहां तक लॉट साइज की बात है तो यह 800 शेयर की है।
जानिए रोलेक्स के आईपीओ के बारे में
रोलेक्स भी अपना आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी का आईपीओ 28 जुलाई 2021 को खुलेगा। इस आईपीओ में 30 जुलाई 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी शेयर बाजार से 716 रुपये करोड़ से लेकर 732.27 करोड़ रुपये तक जुटाने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ के दौरान अपने शेयर का प्राइस बैंड 880 रुपये से लेकर 900 रुपये तक का तय किया है। जहां तक लॉट साइज की बात है तो यह 16 शेयर की है।
जानिए नेटवर्क प्यूपिल के आईपीओ के बारे में
नेटवर्क प्यूपिल भी अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह कंपनी एमएसएमई क्षेत्र से आती है। कंपनी का आईपीओ 28 जुलाई 2021 को खुलेगा। इस आईपीओ में 2 अगस्त 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी शेयर बाजार से 13.01 करोड़ रुपये से लेकर 13.7 करोड़ रुपये तक जुटाने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ के दौरान अपने शेयर का प्राइस बैंड 76 रुपये से लेकर 80 रुपये तक का तय किया है। जहां तक लॉट साइज की बात है तो यह 1600 शेयर की है।
जानिए रेक्स पाइप के आईपीओ के बारे में
रेक्स पाइप भी अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह कंपनी भी एमएसएमई क्षेत्र से आती है। कंपनी का आईपीओ 28 जुलाई 2021 को खुलेगा। इस आईपीओ में 2 अगस्त 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी शेयर बाजार से 26.24 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ के दौरान अपने शेयर का प्राइस 26 रुपये का तय किया है। जहां तक लॉट साइज की बात है तो यह 4000 शेयर की है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
