नई दिल्ली। आमतौर पर लोग इनकम टैक्स बचाने के लिए फिक्स रिटर्न स्कीम में पैसा लगाते हैं। यहां पर तय ब्याज मिलता है और पैसा न्यूनतम 5 साल के लिए जमा करना होता है। अभी तक इनकम टैक्स बचाने के लिए जितने भी फिक्स ब्याज वाले विकल्प हैं, उनमें करीब 7 फीसदी तक ही ब्याज मिल रहा है। लेकिन अगर वहीं पर इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड की तरफ देखा जाए तो इन फंड्स ने 3 साल में ही लोगों को लखपति बना दिया है। इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश केवल 3 साल के लिए करना होता है। यहां पर ब्याज की जगह पर रिटर्न मिलता है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने वाले अच्छे म्यूचुअल फंड निवेश किया होगा तो उसे हर साल औसतन 27 फीसदी तक का रिटर्न मिला है।
अगर आप भी इन अच्छे इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हों तो यहां पर ले सकते हैं।
जानिए इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड के बारे में
पहले जान लें क्या होते हैं इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड। इन म्यूचुअल फंड को इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) कहा जाता है। इन म्यूचुअल फंड में न्यूनतम 3 साल के लिए पैसा जमा करना पड़ता है। 3 साल के बाद चाहें तो आप इस पैसे को निकाल सकते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो 3 साल के बाद भी इस इन पैसों को म्यूचुअल फंड में लगा देने रह सकते हैं। ऐसा करके आप अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न भी पा सकते हैं, और जिस दिन चाहें उसे निकाल भी सकते हैं।
आरडी की तरह चला सकते हैं एसआईपी
पोस्ट ऑफिस और बैंक में रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) होती है, वैसे ही म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) होती है। आमतौर पर इस सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) को सिप कहा जाता है। इसमें आप हर माह एक निश्चित रकम, निश्चित तारीख को जमा करते हैं। यह पैसा आप चाहें तो आपके बैंक खाते से हर माह चला जाएगा। वहीं अगर आप चाहें तो यह पैसा आप एडवांस चेक से भी दे सकते हैं। यहां पर ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड में सिप माध्यम से निवेश कर रहें तो हर माह की किस्त 36 महीने तक लॉकइन रहेगी। यानी सिप की हर किस्त को आप 36 माह के बाद ही निकाल पाएंगे।
आइये जानते हैं टॉप 5 इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड
इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड में सबसे अच्छे फंड में क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड का नाम है। इस फंड में अगर किसी ने 3 साल पहले एक बार में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो आज उसकी वैल्यू 1,47,486 रुपये हो गई। इस प्रकार उसे करीब 13.83 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
जानिए सिप का रिटर्न
अगर किसी ने क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में आज से 3 साल पहले 10,000 रुपये की एसआईपी शुरू की होगी तो उसके निवेश की वैल्यू इस वक्त 5,25,258 रुपये हो गई है। वहीं 3 साल में निवेशक ने कुल मिलाकर 3.6 लाख रुपये ही निवेश किया है। इस प्रकार यहां पर निवेश को टैक्स बचाने के दौरान करीब 27.08 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
दूसरे नंबर पर है बीओआई टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड
इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड में एक और अच्छा फंड है बीओआई टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड। इस फंड में अगर किसी ने 3 साल पहले एक बार में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो आज उसकी वैल्यू 1,30,420 रुपये हो गई। इस प्रकार उसे करीब 9.2 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
जानिए सिप का रिटर्न
अगर किसी ने बीओआई टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड में आज से 3 साल पहले 10,000 रुपये की एसआईपी शुरू की होगी तो उसके निवेश की वैल्यू इस वक्त 4,83,245 रुपये हो गई है। वहीं 3 साल में निवेशक ने कुल मिलाकर 3.6 लाख रुपये ही निवेश किया है। इस प्रकार यहां पर निवेश को टैक्स बचाने के दौरान करीब 20.81 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
तीसरे नंबर पर है मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड में एक और अच्छा फंड है मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड। इस फंड में अगर किसी ने 3 साल पहले एक बार में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो आज उसकी वैल्यू 1,41,912 रुपये हो गई। इस प्रकार उसे करीब 12.38 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
जानिए सिप का रिटर्न
अगर किसी ने मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में आज से 3 साल पहले 10,000 रुपये की एसआईपी शुरू की होगी तो उसके निवेश की वैल्यू इस वक्त 4,82,893 रुपये हो गई है। वहीं 3 साल में निवेशक ने कुल मिलाकर 3.6 लाख रुपये ही निवेश किया है। इस प्रकार यहां पर निवेश को टैक्स बचाने के दौरान करीब 20.75 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
चौथे नंबर पर है केनरा रोबेको टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड में एक और अच्छा फंड है केनरा रोबेको टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड। इस फंड में अगर किसी ने 3 साल पहले एक बार में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो आज उसकी वैल्यू 1,46,259 रुपये हो गई। इस प्रकार उसे करीब 13.51 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
जानिए सिप का रिटर्न
अगर किसी ने केनरा रोबेको टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में आज से 3 साल पहले 10,000 रुपये की एसआईपी शुरू की होगी तो उसके निवेश की वैल्यू इस वक्त 4,77,830 रुपये हो गई है। वहीं 3 साल में निवेशक ने कुल मिलाकर 3.6 लाख रुपये ही निवेश किया है। इस प्रकार यहां पर निवेश को टैक्स बचाने के दौरान करीब 19.97 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
पांचवें नंबर पर है एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड
इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड में एक और अच्छा फंड है एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड। इस फंड में अगर किसी ने 3 साल पहले एक बार में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो आज उसकी वैल्यू 1,43,795 रुपये हो गई। इस प्रकार उसे करीब 12.87 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
जानिए सिप का रिटर्न
अगर किसी ने एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड में आज से 3 साल पहले 10,000 रुपये की एसआईपी शुरू की होगी तो उसके निवेश की वैल्यू इस वक्त 4,68,618 रुपये हो गई है। वहीं 3 साल में निवेशक ने कुल मिलाकर 3.6 लाख रुपये ही निवेश किया है। इस प्रकार यहां पर निवेश को टैक्स बचाने के दौरान करीब 18.54 फीसदी का हर साल रिटर्न मिला है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications