नई दिल्ली, मई 15। हाइब्रिड म्यूचुअल फंड निवेशकों को एक अच्छा डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो पेश करने के लिए इक्विटी और डेब्ट के मिश्रण में निवेश करते हैं। एसेट क्लास एलोकेशन और जोखिम फैक्टर के आधार पर प्रत्येक प्रकार के हाइब्रिड फंड की एक अलग निवेश शैली और लक्ष्य होता है। इसलिए यह हर कैटेगरी को चेक करना जरूरी बनाता है कि आपके पोर्टफोलियो के लिए सबसे अच्छा कौन सा है। इन फंडों में जोखिम के स्तर की एक अलग-अलग रेंज हो सकती है। ये जोखिम अच्छी रेटिंग वाले फंड में कम होता है। इसीलिए हम आपके लिए यहां टॉप रेटिंग वाले 5 बेस्ट हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम लेकर आए हैं। हम जिन स्कीमों की जानकारी देंगे, उन्होंने निवेशकों को रिटर्न भी बढ़िया दिया है।
क्वांट एब्सोल्यूट फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह एक ओपन-एंडेड एग्रेसिव हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है, जिसे क्रिसिल द्वारा 5-स्टार रेटिंग दी गई है। फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 341.66 करोड़ रुपये की है। फंड का एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 2.15 फीसदी है, जो इसके कैटेगरी एवरेज ईआर से ज्यादा है। वर्तमान में, फंड ने इक्विटी में 78.81% और डेब्ट में 18.50% निवेश किया है। एसआईपी से इसका 2 साल का रिटर्न (एब्सॉल्यूट) 30.27 फीसदी, 3 साल में 53.45 फीसदी और 5 साल में 76.37 फीसदी रहा है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड
क्रिसिल ने इसे भी 5-स्टार रेटिंग दी है। यह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड द्वारा 03 नवंबर 1999 को लॉन्च किया गया एक एग्रेसिव हाइब्रिड फंड है। फंड के पास 19330.76 करोड़ रुपये की एयूएम है। इसका ईआर 1.26 फीसदी है, जो इसकी कैटेगरी के औसत ईआर से अधिक है। एसआईपी से इसका 2 साल का रिटर्न (एब्सॉल्यूट) 28.75 फीसदी, 3 साल में 41.12 फीसदी और 5 साल में 54.55 फीसदी रहा है।
बीओआई एक्सा मिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी एंड डेब्ट फंड
यह बीओआई एक्सा म्यूचुअल फंड द्वारा 20 जुलाई 2006 को लॉन्च किया गया एक 5-स्टार रेटेड एग्रेसिव हाइब्रिड फंड है। फंड के पास 363.21 करोड़ रुपये की एयूएम है। इसका बीओआई एक्सा 1.53% है, जो कि इसके कैटेगरी एवरेज एक्सपेंस रेशियो से कम है। एसआईपी से इसका 2 साल का रिटर्न (एब्सॉल्यूट) 22.83 फीसदी, 3 साल में 42 फीसदी और 5 साल में 50.42 फीसदी रहा है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह एक मल्टी-एसेट एलोकेशन म्यूचुअल फंड है जिसे क्रिसिल द्वारा 4-स्टार रेटिंग दी गयी है। इसे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड द्वारा 31 अक्टूबर 2002 को लॉन्च किया गया था। इसके पास 13314.97 करोड़ रुपये की एयूएम है। फंड का ईआर 1.18% है, जो इसके कैटेगरी एवरेज ईआर से ज्यादा है। एसआईपी से इसका 2 साल का रिटर्न (एब्सॉल्यूट) 27.62 फीसदी, 3 साल में 39.52 फीसदी और 5 साल में 52.14 फीसदी रहा है।
कोटक इक्विटी हाइब्रिड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह कोटक म्यूचुअल फंड द्वारा 25 नवंबर 1999 को लॉन्च किया गया 4-स्टार रेटेड एग्रेसिव हाइब्रिड फंड है। फंड की एयूएम 2554.09 करोड़ रुपये है। इसका ईआर 0.67 फीसदी है, जो इसके कैटेगरी के एवरेज एक्सपेंस रेशियो से कम है। एसआईपी से इसका 2 साल का रिटर्न (एब्सॉल्यूट) 17.66 फीसदी, 3 साल में 30.28 फीसदी और 5 साल में 44.35 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications