नई दिल्ली, अगस्त 5। इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की मांग इंडिया के अंदर बहुत ही तेजी से हो रही हैं। पिछले कुछ महीनो में टू व्हीलर सेगमेंट की संख्या बहुत तेज़ी आई है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि, टैक्स में छूट की वजह से इन्हें खरीदना बेहद आसान हो गया है। यदि आप भी इलेक्ट्रिकल व्हीकल खरीदने का विचार कर रहे है तो आज हम आपको 5 ऐसी ही इलेक्ट्रिकल व्हीकल के बारे में बता रहे है। जिसको आप 70 हजार रुपए से कम की कीमत में खरीद सकते है।
ओकीनावा रिज प्लस
यह ई स्कूटर मोटर से 0.8 केडब्ल्यू की पावर जनरेट करता है। इसकी बैटरी को चार्ज होने में लगभग 2-3 घंटे का समय लगता है। स्कूटर की स्पीड 55 किलो मीटर प्रति घंटा है। एक बार चार्ज करने पर इसे 120 किमी तक चलाया जा सकता है। ओकिनावा रिज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर 67,052 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स
इसमें आपको 0.55 कीडब्ल्यू की मोटर मिलती है। दोनो पहियों में आपको कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें आपको आगे पीछे दोनो पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इस स्कूटर में आपको 4 कलर ऑप्शन और 2 वेरिएंट मिलते है। इसमें 2 बैटरी ऑप्शन भी मिलते है । जिसमे आपको 82 और 122 किमी की रेंज देते है। स्कूटर की स्पीड 46 किमी प्रति घंटा है। अब इस स्कूटर की कीमत की बात करे तो ये स्कूटर आपको 62355 की शुरुवाती कीमत पर मिल जायेगी।
बाउंस इनफिनिटी ई1
इसमें आपको दो वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन है। आपको 65 किमी प्रतिघंटा स्पीड मिलती है । 48V39Ah की बैटरी 5 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है। एक बार चार्ज होने पर इसे 85 किलो मीटर तक चलाया जा सकता हैं। इसकी कीमत को बात करे तो इसकी शुरुवाती कीमत 55114 रुपए है।
एम्पीयर जील
इस स्कूटर में आपको अपने मोटर से 1.2 केडब्ल्यू जनरेट करता हैं। इसमें सामने और पीछे दोनो ड्रम ब्रेक है। 12 केडब्ल्यू ब्रशलेस डीसी मोटर 60वी/30एएच लिथियम-आयन बैटरी से चलता है इसमें 4 कलर ऑप्शन और एक ही वेरिएंट आता है। इसकी कीमत की बात करे तो 67478 रुपए इसकी शुरुवाती कीमत है।
एम्पीयर मागनस प्रो
ये ई-स्कूटर भी आपको चार कलर ऑप्शन और 1 वेरिएंट के साथ मिलती है इलेक्ट्रिक स्कूटर में 60वी, 30एएच लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इस ई स्कूटर को चार्ज होने में 6 घंटे लगते है।एक बार चार्ज करके इसको 70 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की बात करे तो 66053 रुपए इसकी शुरुवाती कीमत है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications