नई दिल्ली, फरवरी 20। शेयर बाजार में हालांकि बीता हफ्ता कुछ खास नहीं रहा है। बीते हफ्ते अगर देखा जाए तो सेंसेक्स में करीब 419.90 अंक (0.83 फीसदी) की गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन यही शेयर बाजार है, जहां गिरावट के बाद भी निवेशकों को फायदा हो जाता है। ऐसा बीते हफ्ते हुआ है। बीते एक हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों ने निवेशकों को करीब 85,712.56 करोड़ रुपये का फायदा कराया है। आइये जानते हैं कि किस कंपनी ने कितना फायदा कराया है।
अब जानिए क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं सबसे ज्यादा फायदा करने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कराया है। टीसीएस की मार्केट कैप 36,694.59 करोड़ रुपये बढ़कर 14,03,716.02 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 32,014.47 करोड़ रुपये बढ़कर 16,39,872.16 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 12,781.78 करोड़ रुपये बढ़कर 5,43,225.5 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इस दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,703.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,42,162.93 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 1,518.04 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,456.6 करोड़ रुपये हो गई है।
इन कंपनियों ने निवेशकों को पैसा डुबाया
इसके विपरीत कई कंपनियों ने बीते हफ्ते निवेशकों को नुकसान कराया है। इसमें सबसे ऊपर एचडीएफसी बैंक रही है। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 3,399.6 करोड़ रुपये कम होकर 8,38,529.6 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 5,845.84 करोड़ रुपये कम होकर 7,17,944.43 करोड़ रुपये हर गई है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 28,779.7 करोड़ रुपये कम होकर 5,20,654.76 करोड़ रुपये बची है। एसबीआई की मार्केट कैप 12,360.59 करोड़़ रुपये कम होकर 4,60,019.1 करोड़ रुपये बची है। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 961.11 करोड़ रुपये कम होकर 3,91,416.78 करोड़ रुपये रह गई है।
मार्केट कैप के हिसाब से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,39,872.16 करोड़ रुपये
- टीसीएस 14,03,716.02 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,38,529.6 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 7,17,944.43 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,43,225.5 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,20,654.76 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,60,019.1 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,42,162.93 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,24,456.6 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,91,416.78 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications