नई दिल्ली, दिसंबर 26। बीते हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी बड़ी गिरावट दर्ज हुईं। यहां तक की हफ्ते के अंतिम दिन भी शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ। फिर भी देश की टॉप 5 बड़ी कंपनियों ने निवेशकों की झोली भरी। इन कंपनियों ने कुल मिलाकर निवेशकों को 1 हफ्ते में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा कराया है।
आइये जानते हैं कि फायदा कराने वाली यह कंपनियां कौन सी हैं।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं फायदा कराने वाली टॉप 5 कंपनियां
बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 ने करीब 1,01,145.09 करोड़ रुपये का फायदा कराया है। इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कराया है। टीसीएस की मार्केट कैप बीते हफ्ते 30,720.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,57,644.33 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस की मार्केट कैप 21,035.95 करोड़ रुपये बढ़कर 16,04,154.56 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 17,656.95 करोड़ रुपये बढ़कर 7,83,779.99 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 16,000.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,40,053.55 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा विप्रो की मार्केट कैप 15,730.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,82,857.25 करोड़ रुपये हो गई।
इन 5 कंपनियों ने निवेशकों को कराया घाटा
वहीं बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 18,619.95 करोड़ रुपये कम होकर 7,97,609.94 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 15,083.97 करोड़ रुपये कम होकर 4,58,838.89 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 9,727.82 करोड़ रुपये कम होकर 4,07,720.88 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 3048.15 करोड़ रुपये कम होकर 413546.63 करोड़ रुपये रह गई। वहीं इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 476.81 करोड़ रुपये कम होकर 505070.33 करोड़ रुपये बची है।
अब ये हैं देश की सबसे बड़ी टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 16,04,154.56 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,57,644.33 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,97,609.94 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,83,779.99 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 505070.33 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,40,053.55 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,58,838.89 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 413546.63 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,07,720.88 करोड़ रुपये
- विप्रो की मार्केट कैप 3,82,857.25 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
