
Top 10 companies of the country in terms of market cap : सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 5 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते 1 हफ्ते में 86,447.12 करोड़ रुपये कम हो गई है। सबसे ज्यादा पैसा इन्फोसिस, टीसीएस और एसबीआई ने डुबाया है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 462.8 अंक (0.79 प्रतिशत) नुकसान के साथ बंद हुआ।
जानिए पैसा डुबाने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 25,217.2 करोड़ रुपये कम होकर 5,72,687.97 करोड़ रुपये बची है। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 21,062.08 करोड़ रुपये कम होकर 4,51,228.38 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 21,039.55 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 11,42,154.59 करोड़ रुपये बची है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 13,226.53 करोड़ रुपये कम होकर 14,90,775.40 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 5,901.76 करोड़ रुपये कम होकर 8,71,416.33 करोड़ रुपये बची है।

जानिए किन कंपनियों ने कराई कमाई
वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,905.18 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,888.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 7,542.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,816.11 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान आईटीसी की मार्केट कैप 3,664.01 करोड़ रुपये बढ़कर 4,70,360.22 करोड़ रुपये हो गई। एयरटेल की मार्केट कैप 2,787.57 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,24,964.64 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 384.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,69,845.34 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 14,90,775.40 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,42,154.59 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 8,71,416.33 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 5,94,888.25 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,82,816.11 करोड़ रुपये
इनफोसिस 5,72,687.97 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,70,360.22 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,69,845.34 करोड़ रुपये
एसबीआई 4,51,228.38 करोड़ रुपये
एयरटेल 4,24,964.64 करोड़ रुपये

More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
