Headcount In Top It Companies: आईटी सेक्टर में लगातार समय के साथ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लेकिन एक ऐसा ही बड़ा बदलाव देश के टॉप 3 आईटी फर्म के कर्मचारियों की संख्या में देखने को मिला है। आपको बताते चलें कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और विप्रो ने दो दशकों में पहली बार अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी की सूचना दी है। हालांकि इन आंकड़ों के बाद जो रिजल्ट निकल कर आया है, वो आपको चौंका देगा।
जी हां, जब इन 3 कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा की गई तो पता चला है कि वित्त वर्ष 2024 के दौरान इन कंपनियों के टोटल इंप्लॉई काउंट में कमी 63,759 तक पहुंच गई है।

विप्रो में कम हुए कितने कर्मचारी
अगर बात करें आईटी फर्म विप्रो की तो इसके कर्मचारियों की संख्या में जबदस्त कमी देखने को मिली है। इस आईटी कंपनी के द्वारा अकेले चौथी तिमाही में 6,180 कर्मचारी कम हुए हैं। इसकी वजह से सालाना आधार पर कंपनी में 24,516 कर्मचारियों की कमी हुई।
यह लगातार दूसरा वर्ष था जब विप्रो ने अपने कर्मचारियों की संख्या में गिरावट का दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2024 के लिए इसके कुल कर्मचारियों की संख्या 2,34,054 थी। इन परिवर्तनों के बावजूद, विप्रो की एट्रिशन दर पिछले बारह महीने के आधार पर 14.2 प्रतिशत पर स्थिर रही।
सिर्फ विप्रो ही नहीं बल्कि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज और इंफोसिस जैसी कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या में भी जबरदस्त कमी देखने।
टीसीएस में भी कम हुए इतने कर्मचारी
देश की सबसे बड़ी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टीसीएस यानी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में भी कर्मचारियों की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।
अगर हम बात कर रहे हैं वित्त वर्ष 2024 की तो इस दौरान टीसीएस कर्मचारियों की संख्या में 13,249 लोगों की कमी देखी गई है और यह जबरदस्त गिरावट है।
इंफोसिस में घटी कर्मचारियों की संख्या
वहीं बात करें इंफोसिस की तो इस दिग्गज आईटी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 25,994 लोगों की कमी देखने को मिली है।
अगर हम बात करें फाइनेंशियल ईयर 2024 के चौथे क्वार्टर की तो इस दौरान भी टीसीएस और इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज गई है।
फाइनेंशियल ईयर 2024 के Q4 में इतने कर्मचारी हुए कम
इन कंपनीयों के द्वारा किए गए डेटा से पता चलता है कि फाइनेंशियल ईयर 2024 के चौथे यानी आखिरी क्वार्टर में टीसीएस के कर्मचारियों में 1,759 लोगों की कमी देखने को मिली है, वहीं इंफोसिस के द्वारा साल की आखिरी तिमाही में कुल 5,423 कर्मचारी कम हुए हैं।
गौरतलब है कि कई बार कंपनियों के द्वारा कर्मचारियों को लेऑफ भी कर दिया जाता है। इसके अलावा कई कर्मचारी दूसरे कारणों की वजह से भी अपनी नौकरी छोड़ देते हैं। वहीं अगर कंपनी को नुकसान होता है, तो कॉस्ट कटिंग के लिए और कर्मचारियों की संख्या को कम कर देती है।
आज विप्रो के द्वारा फाइनेंशियल ईयर 2024 के चौथे क्वार्टर का रिजल्ट जारी हुआ है। इसमें पिछले साल के मुकाबले इस वित्त वर्ष के चौथे क्वार्टर में जबरदस्त नुकसान देखने को मिला है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications