Top 10 Tax Saving Mutual Funds in India: सभी लोग इनकम टैक्स बचाने के लिए अलग अलग जगहों पर निवेश करते हैं। इसमें एक जगह आयकर बचाने वाले म्यूचुअल फंड भी हैं। यह पूरी तरह से इक्विटी फंड होते हैं, लेकिन इनमें किया गया निवेश 3 साल के लिए लॉकइन रहता है। यानी आयकर बचाने वाले म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश किया जाता है तो इसे 3 साल के बाद निकाला जा सकता है। लेकिन अगर टॉप 10 आयकर बचाने वाले म्यूचुअल फंड का रिटर्न देखा जाए तो यह बहुत ही अच्छा है।
आयकर बचाने वाले म्यूचुअल फंड का एक साल का रिटर्न 35 फीसदी तक का रहा है। केवल यही एक जगह है, जहां पर इनकम टैक्स बचाने के लिए इक्विटी में निवेश का मौका मिलता है। ऐसे आयकर बचाने वाले म्यूचुअल फंड मे अगर निवेशक चाहे तो एक बार में निवेश कर सकता है, या सिप माध्यम से हर माह निवेश का तरीका अपना सकता है।

टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड्स या इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम्स डाइवर्सिफाइड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स होते हैं। इनमें निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। इसमें हर माह या एक साथ निवेश किया जा सकता है। एक वित्तीय वर्ष के दौरान 1.50 रुपये का अधिकतम निवेश करके आयकर की छूट ली जा सकती है।
याद रखें, ईएलएसएस फंड्स में 3 साल की लॉक-इन अवधि होती है। अगर आप आज निवेश करते हैं, तो एकमुश्त निवेश की स्थिति में आप केवल 3 साल बाद ही अपनी रकम निकाल सकते हैं। लॉक-इन अवधि हर सिप भुगतान पर भी लागू होती है। अगर आप 12 महीने में निवेश की गई रकम निकालना चाहते हैं, तो आपको सिप की आखरी किस्त के 3 साल पूरे होने तक इंतजार करना होगा।
इन ईएलएसएस फंड में अगर निवेशक चाहें तो 3 साल के बाद भी निवेशित बने रह सकते हैं। 3 साल के बाद जब भी निवेशक चाहें इससे पैसा निकाला जा सकता है। यह पैसा एक बार में यह अपनी जरूरत के हिसाब से निकाला जा सकता है।
जानिए 2023 में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
- आईटीआई ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 35.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- मोतीलाल ओसवाल ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 32.85 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- व्हाइटओक कैपिटल ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 31.09 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एचडीएफसी ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 30.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- बड़ौदा बीएनपी पारिबा ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 28.61 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- जेएम ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 28.55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- इंवेस्को इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 27.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- डीएसपी ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 27.31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- टॉरस ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 26.60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- पराग पारिख ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 2023 के दौरान 26.27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
नोट: यहां पर टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड का रिटर्न बताया जा रहा है। यह निवेश की राय नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
