नयी दिल्ली। 2020 भारतीय ऑटो उद्योग के लिए एक उतार-चढ़ाव वाला रहा है। पिछले साल से ही जारी मंदी से जूझ रहे इस सेक्टर को कोविड-19 महामारी ने और भी नुकसान पहुंचाया। मगर अगस्त के आस-पास हालात सुधरने शुरू हुए और त्योहारी सीज़न ऑटो सेक्टर के लिए खुशियाँ लेकर आया। अब ऑटो कंपनियों की सेल्स कोरोना संकट से पहले के स्तर पर पहुंच गई है। साथ ही कार कंपनियों की सेल्स साल दर साल आधार पर बढ़ती भी दिख रही है। यहां हम आपको बताएंगे कि 2020 में कौन सी 10 कारें सबसे अधिक बिकी हैं। यहां नवंबर तक के आंकड़े लिए गए हैं।
टॉप 5 पर मारुति का कब्जा
इस लिस्ट में टॉप 5 पर मारुति की कारों का कब्जा रहा। 2020 में सर्वाधिक बिकने वाली कारों में पहले नंबर पर रही स्विफ्ट, दूसरे नंबर पर बलेनो, तीसरे नंबर पर ऑल्टो, चौथे नंबर पर वैगनआर और पांचवे नंबर पर डिजायर रही। इन पांचों कारों ने जनवरी-नवंबर के दौरान 1 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। मारुति ने स्विफ्ट की 1,42,624 यूनिट्स बेचीं।
बेस्ट सेलिंग कारों की डिटेल
टॉप 10 बिकने वाली कारों में पहला नंबर स्विफ्ट का रहा। इसके बाद दूसरे नंबर पर रही बलेनो की 1,35,956 यूनिट्स बिकीं। मारुति, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, ने ऑल्टो की 1,33,682 यूनिट्स, वैगनआर की 1,30,614 यूनिट्स और डिजायर की 1,11,101 यूनिट्स बेचीं। टॉप 10 में से टॉप 5 पर तो मारुति का कब्जा रहा ही, अन्य 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से भी 2 कारें मारुति की ही रहीं। इनके बारे में हम आगे जानेंगे।
छठे नंबर पर रही किआ सेल्टॉस
किआ सेल्टोस इस लिस्ट में छठे स्थान पर रही। ये भारत में कोरियाई कार निर्माता कंपनी की बड़ी सफलता रही है। किआ ने 2020 में सेल्टोस एसयूवी की 91,417 यूनिट्स बेचीं। सेल्टोस एसयूवी को पिछले साल लॉन्च किया गया था और तब से यह एसयूवी प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। बहुत कम समय में इस कार ने भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ बनाई है।
सातवें और आठवें नंबर पर रही ये कारें
मारुति ईको इस साल भारत में टॉप 10 बिक्री वाली कारों की लिस्ट में एकमात्र उपयोगिता वैन के रूप में उभर कर सामने आई है। 30 नवंबर तक मारुति ने ईको की 88,265 यूनिट्स बेच दीं। मारुति की मजबूत बिक्री के आंकड़ों के पीछे ईको की भूमिका काफी अहम रही है। लिस्ट में 8वें नंबर पर ह्युंडई क्रेटा एसयूवी रही है। यानी ये इस साल हुंडई, भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता, की सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। जनवरी से नवंबर तक हुंडई ने क्रेटा की 86,397 इकाइयां बेचीं।
ये कारें भी टॉप 10 में शामिल
नंबर 9 पर हुंडई की लोकप्रिय हैचबैक ग्रैंड आई10 है। हुंडई 2020 में ग्रैंड आई10 की 81,667 यूनिट बेचने में कामयाबी हासिल की। छोटी हैचबैक वर्षों से कोरियाई कार निर्माता के लिए लगातार टॉप सेलिंग मॉडल रही है। इसे 2013 में लॉन्च किया गया था। तब से इसमें ग्रैंड आई10 में बदलाव किए गए हैं। 10वें नंबर पर मारुति की ही अर्टिगा रही है, जो सूची में एकमात्र एमवीपी है। मारुति ने एर्टिगा की 71,500 इकाइयाँ बेचीं, जो 8 साल पहले लॉन्च की गई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications