India Top 10 Richest Person, Forbes Billionaires List 2025: पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिला है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनोमी बन चुकी है। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों की अहम भूमिका रही है। यही कारण है कि देश में लगातार अमीरों की संख्या में इजाफा होते हुए देखने को मिल रहा है।

अब देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। हाल ही में ग्लोबल एजेंसी फोर्ब्स ने अरबपतियों की सूची जारी की जिसमें से 205 भारतीयों ने इस सूची में अपनी जगह बनाई। सबसे खास बात कि इन सभी भारतीय अरबपतियों की संयुक्त कुल संपत्ति 941 बिलियन डॉलर है, जिनमें से टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों के पास इस संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है। ये सभी दिग्गज एनर्जी, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स और रिटेल सेगमेंट जैसे इंडस्ट्रीज में अग्रणी हैं। तो चलिए जानते हैं फोर्ब्स के अनुसार देश के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों के नाम और उनकी संपत्ति के बारे में
देश के टॉप 10 अमीर व्यक्ति
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के पास 105 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है। इसके साथ वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति में टॉप पर हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी का बिजनेस तेल, गैस, खुदरा और दूरसंचार समेत अन्य कई सेक्टर में फैला हुआ है।
गौतम अदाणी (Gautam Adani)
अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी के पास 92 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और इसके साथ वह देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अदाणी समूह का बिजनेस बुनियादी ढांचे, एनर्जी और गुड्स आधारित केंद्रित है। हालांकि, इसके अलावे भी अदाणी ग्रुप अन्य सेक्टर में कामकाज करता है।
सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)
ओ.पी. जिंदल समूह की चेयरमैन सावित्री जिंदल 40.2 बिलियन डॉलर के साथ देश की तीसरे सबसे अमीर शख्सियत हैं। जिंदल ग्रुप इस्पात, पावर, इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट के अलावा अन्य कई सेक्टर में काम करती है।
सुनील मित्तल (Sunil Mittal)
सुनील मित्तल 34.2 बिलियन डॉलर के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के संस्थापक के रूप में, वह भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक का संचालन करते हैं।
शिव नादर (Shiv Nadar)
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर देश के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और इनकी कुल संपत्ति 33.2 बिलियन डॉलर हैं।
राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani)
भारत के रिटेल किंग कहे जाने वाले राधाकिशन दमानी इस सूची में छठे नंबर पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार दमानी की किल संपत्ति 28.2 बिलियन डॉलर है। दमानी ने 2002 में डीमार्ट की स्थापना की थी और फिलहाल देशभर में रिटेल चेन के मामले में 430 से ज़्यादा स्टोर हैं।
दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi)
भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिलीप सांघवी की कुल संपत्ति 26.3 बिलियन डॉलर है। वह देश के 7वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
बजाज परिवार (Bajaj Family)
भारत के सबसे धनी व्यापारिक घरानों में से एक बजाज परिवार की कुल संपत्ति 21.8 बिलियन डॉलर है। बजाज ग्रुप के दो विंग बजाज ऑटो मोटरसाइकिल बनाने के लिए और बजाज फिनसर्व फाइनेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी है।
साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla)
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला की कुल संपत्ति 21.4 बिलियन डॉलर है।
कुमार बिड़ला (Kumar Birla)
आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला की कुल संपत्ति 20.7 बिलियन डॉलर है। इसके साथ वे देश के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। कंपनी कपड़ा, सीमेंट, दूरसंचार और वित्तीय सेवाओं समेत अन्य सेक्टर में कामकाज करती है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications