नयी दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलियनियर इंडेक्स के अनुसार नए साल के कुछ ही दिनों में एलन मस्क ने 209 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया। हालांकि फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में अभी भी मस्क को अमेजन के बेजोस को पीछे ही दिखाया गया है। मगर ब्लूमबर्ग बिलियनियर इंडेक्स पर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के प्रमुख और अरबपति कारोबार एलन मस्क ने पहला स्थान हासिल कर लिया। यहां हम आपको एलन मस्क और जेफ बेजोस सहित टॉप 10 अमीर लोगों के नाम और उनकी संपत्ति की डिटेल देंगे।
पहले पायदान पर एलन मस्क
10 जनवरी तक एलन मस्क की संपत्ति 209 अरब डॉलर हो गई थी। मगर अब इसमें 15 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। मगर फिर भी वे 194 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं। इस साल में अब तक उनकी संपत्ति में 24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस
जेफ बेजोस 183 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी संपत्ति में 7.57 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ये एक बड़ा कारण है उनका पहले पायदान से हटने का।
बिल गेट्स
अमीरों की लिस्ट में तीसरा नंबर बिल गेट्स का है। उनकी संपत्ति 133 अरब डॉलर की है। बता दें कि इस साल गेट्स की दौलत 1.61 अरब डॉलर घटी है। बिल गेट्स एक समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं।
बर्नार्ड अरनॉल्ट
इस लिस्ट में चौथा नंबर बर्नार्ड अरनॉल्ट का है। उनकी कुल संपत्ति इस समय 116 अरब डॉलर की है। बता दें कि इस साल बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
मार्क जकरबर्ग
इस लिस्ट में पांचवा नंबर मार्क जकरबर्ग का है। उनकी कुल संपत्ति इस समय 97.5 अरब डॉलर की है। 2021 में अब तक मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में 6 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
झोंग शानशान
2021 में शानशान की कुल संपत्ति 11.4 अरब डॉलर बढ़ कर 89.6 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वे दुनिया के सबसे छठे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने एशिया के सबसे अमीर आदमी के पद से मुकेश अंबानी को हटा दिया है।
वॉरेन बफेट
इस लिस्ट में सातवां नंबर वॉरेन बफेट का है। उनकी कुल संपत्ति इस समय 88.2 अरब डॉलर की है। 2021 में अब तक इनकी संपत्ति में 56.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी आई है।
लैरी पेज
अमीरों की लिस्ट में आठवां नंबर लैरी पेज का है। उनकी कुल संपत्ति इस समय 82.9 अरब डॉलर की है। 2021 में अब तक लैरी पेज की संपत्ति में 42 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।
सर्गे ब्रिन
सर्गे ब्रिन इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। इस समय उनकी कुल दौलत 80.2 अरब डॉलर की है। 2021 में अब तक सर्गे ब्रिन की संपत्ति में 40.5 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।
लैरी एलिसन
लैरी एलिसन इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। इस समय उनकी कुल दौलत 79.9 अरब डॉलर की है। 2021 में अब तक लैरी एलिसन की संपत्ति में 24.4 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications