Top 10 Richest Actors in the World: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के फिल्मी सितारे सिर्फ मूवीज से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग बिजनेस के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं। कई सेलेब्स ब्रांड ऐड, इन्वेस्टमेंट या खुद के बिजनेस या कंपनियां चलाकर बढ़िया मुनाफा कमा रहे। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया है कि उनकी पहचान सिर्फ सिनेमा जगत में नहीं है बल्कि कई अन्य सेक्टर्स में भी है।
हाल ही में जारी दुनिया के 10 सबसे अमीर अभिनेता की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग $876.5 मिलियन (लगभग ₹7,400 करोड़) हो गई है।

शाहरुख खान की फिल्मों से कमाई (Richest Actors List)
पिछले 30 सालों से शाहरुख ख़ान भारत के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक रहे हैं। 2023 में रिलीज हुई उनकी दोनों बड़ी फिल्में 'जवान' और 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं, और दोनों ने मिलाकर ₹2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इन फिल्मों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शाहरुख का स्टारडम आज भी उतना ही मजबूत है जितना पहले था।
शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी और क्रिकेट टीम (Shah Rukh Khan Net Worth)
एक्टिंग के अलावा शाहरुख खान ने अपने नाम का एक मजबूत बिजनेस जगत में नाम बनाया। वो सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं उनकी खुद की क्रिकेट टीम हैं, जो अलग-अलग लीग्स में खेलती हैं। शाहरुख आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के को-ओनर हैं, जो उन्हें खेल की दुनिया में भी एक अहम स्थान दिलाती है।
इसके अलावा, शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का प्रोडक्शन कर चुकी है। इतना ही नहीं, शाहरुख कई बड़े ब्रांड्स के चेहरे भी हैं, और उनके ऐड दुनियाभर में देखे जाते हैं। शाहरुख की कहानी सिर्फ एक सुपरस्टार की नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेस आइकन की भी है।
कई बड़े ब्रांड्स के हैं ब्रांड एंबेसडर
शाहरुख खान वह कई बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर हैं। नोकिया, लक्स, डिश टीवी, पेप्सी, हुंडई सैंट्रो, बिग बास्केट, एलजी टीवी, डेनवर, रिलायंस जियो, आईसीआईसीआई बैंक, फेयर एंड हैंडसम और कई अन्य ऐसी 40 कंपनियों में से कुछ हैं, जिनके शाहरुख ब्रांड एंबेसडर रहे हैं।
इस लिस्ट में ये सेलेब्स भी हैं शामिल
दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख़ ख़ान का नाम टॉप 10 में शामिल है, और वो हॉलीवुड के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं। टॉम क्रूज़ (नेट वर्थ- करीब $891 मिलियन), ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन नेट वर्थ- $1.19 बिलियन, और अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (नेट वर्थ-$1.49 बिलियन) शामिल हैं।
वहीं, जॉर्ज क्लूनी की नेट वर्थ-$742.8 मिलियन, रॉबर्ट डी नीरो की नेट वर्थ $735.35 मिलियन, ब्रैड पिट की नेट वर्थ $594.23 मिलियन और जैक निकोलसन की नेट वर्थ $590 मिलियन है। इस लिस्ट में टॉम हैंक्स भी शामिल हैं। उनकी नेट वर्थ $571.94 मिलियन और जैकी चैन की नेट वर्थ $557.09 मिलियन है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications