
Top 10 Richest People : दुनिया के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट में बदलाव आया है। सामने आए बदलाव में भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी को नुकसान हुआ है। वे टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गये हैं। अरबपति गौतम अडानी अब दुनिया के तीन सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक नहीं रह गये हैं, क्योंकि वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। ये दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग है।
कौन है नंबर 1
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हन गये हैं। जबकि बर्नार्ड अरनॉल्ट (लुई विटॉन) और एलोन मस्क (टेस्ला, स्पेसएक्स, ट्विटर) दुनिया के टॉप दो अमीर हैं। 24 जनवरी को इनका स्थान अपरिवर्तित रहा। रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और भी नीचे फिसल गए हैं। एक स्थान नीचे गिर कर उनका वर्तमान स्थान 12वां है। वे अब दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
अडानी की कितनी संपत्ति घटी
अडानी की संपत्ति में पिछले 24 घंटों में अपने 872 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। 24 जनवरी तक इस साल में उनकी संपत्ति में 683 मिलियन डॉलर की कमी आई है। अंबानी की दौलत पर नजर डालें तो बीते 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 457 मिलियन डॉलर की गिरावट आई, जबकि 2023 में अब तक उनकी संपत्ति में 2.38 अरब डॉलर की कमाई है। हालांकि ये दोनों भारतीय अरबपति कारोबारी दो सबसे अमीर एशियाई बने हुए हैं।
जानिए दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों के नाम और उनकी दौलत
1. बर्नार्ड अरनॉल्ट - 188 अरब डॉलर
2. एलोन मस्क - 145 अरब डॉलर
3. जेफ बेजोस - 121 अरब डॉलर
4. गौतम अडानी - 120 अरब डॉलर
5. बिल गेट्स - 111 अरब डॉलर
6. वॉरेन बफेट - 108 अरब डॉलर
7. लैरी एलिसन - 99.5 अरब डॉलर
8. लैरी पेज - 92.3 अरब डॉलर
9. सर्गेई ब्रिन - 88.7 अरब डॉलर
10. स्टीव बामर - 86.9 अरब डॉलर
मुकेश अंबानी की कितनी है दौलत
मुकेश अंबानी 84.7 अरब डॉलर दौलत के साथ अमीरों की लिस्ट में अब 12वें नंबर पर हैं। इस साल में उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।
अडानी और अंबानी के नये प्लान
अडानी ग्रुप की अडानी एंटरप्राइजेज फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लाएगी। ये भारत का सबसे बड़ा एफपीओ होगा। इस एफपीओ में शेयरों की बिक्री पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। जानकारी के अनुसार 3,112 रुपये से 3,276 रुपये के प्राइस बैंड में शेयर बेचकर कंपनी 2.5 अरब डॉलर जुटाएगी। निवेशकों को मौजूदा बाजार मूल्य पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि रिटेल निवेशकों और भी कम कीमत पर शेयर मिलेंगे। 27 जनवरी से 31 जनवरी तक निवेशक शेयरों के लिए आवेदन कर पाएंगे। वहीं मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज एनसीडी के माध्यम से 20,000 रुपये जुटाएगी। एनसीडी एक या एक से अधिक बार में के दौरान प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किए जाएंगे। बता दें कि पूंजी जुटाने के लिए प्राइवेट प्लेसमेंट निवेशकों के एक छोटे से चुने हुए समूह को सिक्योरिटीज की बिक्री को कहा जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
