
Top 10 MidCap Funds : लार्ज कैप फंड्स की तुलना में मिडकैप इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने की अपनी क्षमता के साथ आकर्षित करना जारी रखे हुए हैं। नवंबर 2022 में मिड कैप फंड्स में 1176.31 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया, जबकि लार्ज-कैप, फ्लेक्सी, ईएलएसएस और फोकस्ड फंड्स में बड़े आउटफ्लो देखे गए। कई मिडकैप फंड्स ने अपनी लॉन्च की तारीखों के बाद से ही हाई रिटर्न दिया है। यहां हम आपको टॉप मिड-कैप फंड्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने लॉन्च के बाद से 21 दिसंबर 2022 तक सबसे अधिक रिटर्न दिया है।
यूनियन मिडकैप फंड
यूनियन मिडकैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत से अब तक सालाना 47.88 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 45.98 फीसदी रहा है। यह स्कीम एसएंडी बीएसई 150 मिडकैप टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
मिरे एसेट मिडकैप फंड
मिरे एसेट मिडकैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से सालाना 27.47 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान का निवेश पर वार्षिक रिटर्न 25.61 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से सालाना 21.76 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान से निवेश पर वार्षिक रिटर्न 20.27 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
एडलवाइस मिड कैप फंड
एडलवाइस मिड कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से सालाना 20.5 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 11.72 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड
कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत से अब तक सालाना 19.91 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 13.79 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप ऑपर्च्युनिटीज फंड
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप ऑपर्च्युनिटीज फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत से अब तक सालाना 19.31 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि रेगुलर प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 17.82 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड
एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत से अब तक सालाना 19.06 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 16.30 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
यूटीआई मिड कैप फंड
यूटीआई मिड कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत से ही सालाना 19.03 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 17.63 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
सुंदरम मिड कैप फंड
सुंदरम मिड कैप फंड के रेगुलर प्लान ने शुरुआत से अब तक 23.63 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 16.59 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड के रेगुलर प्लान ने शुरुआत से अब तक 21.87 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 16.57 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ मिड कैप फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ मिड कैप फंड के रेगुलर प्लान ने स्थापना के बाद से 20.78 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान से निवेश पर सालाना रिटर्न 15.26 फीसदी रहा है। ये स्कीम निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications