
Top 10 ELSS Funds : टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड या ईएलएसएस फंड निवेशकों को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स बचाने के साथ-साथ बेहतर रिटर्न हासिल करने का मौका देते हैं। यदि आप सिर्फ टैक्स सेविंग्स उद्देश्यों के लिए निवेश कर रहे हैं, तो आपको ईएलएसएस फंड्स का होना चाहिए क्योंकि ये 5 वर्षीय एफडी, पीपीएफ, एससीएसएस (वरिष्ठ नागरिक बचत योजना) और एनएससी (नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट) जैसी योजनाओं की तुलना में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। कई ईएलएसएस फंड्स ने अपने लॉन्च के बाद से 17 फीसदी से अधिक का सालाना रिटर्न दिया है। ऐसे टॉप-परफॉर्मिंग ईएलएसएस टैक्स-सेविंग फंड्स की लिस्ट हम आपको आगे देंगे। आपके लिए ये फंड्स 2023 के लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।
पराग पारिख टैक्स सेवर फंड
पराग पारिख टैक्स सेवर फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से 23.86 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 22.30 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
एचडीएफसी टैक्ससेवर फंड
एचडीएफसी टैक्ससेवर फंड की रेगुलर प्लान ने शुरुआत के बाद से 23.25 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने 13.45 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ टैक्स रिलीफ 96 फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ टैक्स रिलीफ 96 फंड के रेगुलर प्लान ने शुरुआत से अब तक 21.84 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 14.12 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
क्वांट टैक्स प्लान
क्वांट टैक्स प्लान के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत से ही 21.25 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 15.12 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
फ्रैंकलिन इंडिया टैक्सशील्ड फंड
फ्रैंकलिन इंडिया टैक्सशील्ड फंड के रेगुलर प्लान ने शुरुआत के बाद से 20.96 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने 15.20 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से 19.39 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 17.73 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
टाटा इंडिया टैक्स सेविंग्स फंड
टाटा इंडिया टैक्स सेविंग्स फंड के रेगुलर प्लान ने शुरुआत के बाद से 18.43 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने 16.86 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड (टैक्स सेविंग)
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड (टैक्स सेविंग) के रेगुलर प्लान ने शुरुआत के बाद से 19.23 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने सालाना 15.36 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
बैंक ऑफ इंडिया टैक्स एडवांटेज फंड
बैंक ऑफ इंडिया टैक्स एडवांटेज फंड के रेगुलर प्लान ने शुरुआत से अब तक सालाना 18.22 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने 17.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्कीम एसएंडपी बीएसई 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज (ईएलएसएस) फंड
आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज (ईएलएसएस) फंड के रेगुलर प्लान ने शुरुआत के बाद से 17.92 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने 17.53 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम भी एसएंडपी बीएसई 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
