Top 10 countries with Largest Gold Reserves: हाल ही में आरबीआई ने यूके से अपने 100 टन गोल्ड रिजर्व को भारत वापस लेकर आया है। साल 1991 के बाद पहली बार बड़ी मात्रा में गोल्ड लोकल लेवल पर रखे गए स्टॉक में शामिल किया गया है।

इससे पहले RBI के पास विदेश में लगभग 500 टन और भारत में 300 टन सोना था। अब हर किसी के मन में यह सवाल है कि भारत के पास कितना स्वर्ण भंडार यानी गोल्ड रिजर्व है? गोल्ड रिजर्व के मामले में कौन सा देश सबसे आगे है और उसके भंडारों में कितना सोना जमा है? चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अमेरिका का गोल्ड रिजर्व
आपको बता दें कि दुनिया में सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास गोल्ड रिजर्व में 8,133.46 टन सोना है। इस सोने की कीमत करीब 543,499.37 मिलियन डॉलर यानी 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
जर्मनी के पास है इतना गोल्ड रिजर्व
गोल्ड रिजर्व के मामले में दूसरे स्थान पर जर्मनी है। इस देश के पास 3,352.65 टन गोल्ड रिजर्व है और इस गोल्ड की टोटल वैल्यू 238,662.64 मिलियन डॉलर है।
इटली का गोल्ड रिजर्व
सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले Top 10 देशों में तीसरे स्थान पर इटली है। इटली के पास 2,451.84 टन गोल्ड रिजर्व है. इटली के पास मौजूद गोल्ड की कुल कीमत करीब 174,555.00 मिलियन डॉलर है।
फ्रांस का गोल्ड रिजर्व
फ्रांस गोल्ड रिजर्व के मामले में चौथे नंबर पर है। फ्रांस सरकार की तिजोरियों में कुल 2,436.88 टन सोना रखा हुआ है। फ्रांस के स्वर्ण भंडार की कीमत 173,492.11 मिलियन डॉलर है।
रूस का गोल्ड रिजर्व
रूस गोल्ड रिजर्व के मामले में पांचवे नंबर पर है। रूस सरकार के पास कुल 2,332.74 टन सोना रखा हुआ है। रूस के स्वर्ण भंडार की कीमत 166,076.25 मिलियन डॉलर है।
चीन का गोल्ड रिजर्व
चीन की खदानों से दुनिया में सबसे ज्यादा सोना निकलता है, लेकिन, चीन गोल्ड रिजर्व के मामले में छठे स्थान पर है। चीन का गोल्ड रिजर्व 2,262.45 टन है। इस गोल्ड की वैल्यू 161,071.82 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
स्विट्जरलैंड का गोल्ड रिजर्व
इस गोल्ड रिजर्व लिस्ट में सातवें स्थान पर स्विट्जरलैंड है। इसके पास 1,040.00 टन सोना है. इस गोल्ड की वैल्यू 69,495.46 मिलियन डॉलर है।
जापान का गोल्ड रिजर्व
जापान इस लिस्ट में आठवें स्थान पर है। आपको बता दें कि इस देश के पास 845.97 टन सोना है, जिसकी कुल कीमत करीब 60,227.84 मिलियन डॉलर है।
भारत का गोल्ड रिजर्व
भारत के स्वर्ण भंडार में 822.9 टन सोना((58,527.34 मिलियन डॉलर) है। सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व वाले टॉप 10 देशों की में इस सोने के साथ भारत नौंवे स्थान पर है। पिछले वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक ने 27.5 टन सोना खरीदा।
नीदरलैंड्स का गोल्ड रिजर्व
दसवें स्थान पर नीदरलैंड्स है। नीदरलैंड्स के पास 612.45 टन का गोल्ड रिजर्व है। इस गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 43,602.77 मिलियन डॉलर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications