नयी दिल्ली। 1 फरवरी को भारत का आम बजट पेश किया गया। जानकार मानते हैं कि बजट में ग्रोथ को पटरी पर लाने के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। मगर टैक्स के मामले में सरकार ने कुछ भी राहत नहीं दी है। बल्कि पीएफ योगदान पर सालाना 2.5 लाख रु से अधिक ब्याज इनकम को टैक्सेबल इनकम में शामिल करके आम आदमी को झटका दिया गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक टैक्स किस देश में वसूला जाता है। आइए देखते हैं ऐसे टॉप 10 देशों की लिस्ट, जो टैक्स से सर्वाधिक कमाई करते हैं।
पहले नंबर पर स्वीडन
जनता से टैक्स वसूलने के मामले में स्वीडन नंबर 1 पर है। यहां हाई इनकम वालों से कमाई पर 57 फीसदी टैक्स वसूला जाता है। मगर बदले में इस देश की सरकार अपने नागरिकों को शानदार सुविधाएं देती है। नागरिकों को बेहतरीन शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने के मामले में भी स्वीडन सबसे आगे है।
दूसरे नंबर पर जापान
जापान में भी लोगों से काफी टैक्स वसूला जाता है। यहां हाई इनकम वालों से 55.95 फीसदी टैक्स लिया जाता है। दुनिया के कई बड़े देशों के मुकाबले जापान क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा है। मगर विकास के मामले में ये देश काफी आगे है।
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया
लिस्ट में तीसरा नंबर एक यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया का है। ऑस्ट्रिया लग्जरी सामानों के लिए मशहूर है। यहां हाई इनकम वालों को 55 फीसदी टैक्स देना होता है। ऑस्ट्रिया में गाड़ियों का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर होता है। यहां का मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेक्टर भी काफी विशाल है।
नीदरलैंड
चौथे नंबर पर नीदरलैंड है। ये देश ट्यूलिप की खेती, तेल और प्राकृतिक गैस सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी और केमिकल आदि के लिए काफी मशहूर है। यहां हाई इनकम वालों को 51.75 फीसदी टैक्स देना होता है।
बेल्जियम
सर्वाधिक टैक्स वसूलने वाले देशों की लिस्ट में पांचवा नंबर बेल्जियम का है। ये भी एक यूरोपीयन देश है। यहां के हाई इकनम वाले लोगों को 50 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। स्टील, टेक्सटाइल, केमिकल्स और ग्लास ये वो सेक्टर हैं, जिनसे बेल्जियम सबसे अधिक कमाता है।
आयरलैंड
आयरलैंड की गिनती भी सबसे अधिक संपन्न देशों में होती है। इसीलिए यहां ज्यादा कमाई करने वाले लोगों को 48 फीसदी टैक्स देना होता है। ये देश फार्मास्यूटिकल्स और कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर के लिए प्रसिद्ध है।
ऑस्ट्रेलिया
उन ऑस्ट्रेलियाई लोगों को, जो हाई इनकम कैटेगरी में आते हैं, अपनी कमाई का 45 फीसदी हिस्सा इनकम टैक्स के रूप में देना होता है। ये देश कंस्ट्रक्शन और हेल्थकेयर के अलावा खनन सेक्टर के लिए मशहूर है।
चीन
चीन में भी हाई इनकम को वालों को 45 फीसदी इनकम टैक्स देना होता है। चीन टेक्नोलॉजी, खनन और मैन्युफैक्चरिंग के मामले में काफी आगे है।
इन दोनों देशों में भी 45 फीसदी टैक्स
चीन और ऑस्ट्रेलिया की ही तरह फ्रांस और जर्मनी, दोनों ही यूरोपीयन देश हैं, में लोगों को इनकम पर 45 फीसदी टैक्स देना होता है। फ्रांस ऑटो, हथियार टेक्सटाइल सेक्टर के लिए तो वहीं जर्मनी मशीनरी, एविएशन इंडस्ट्री और इंजीनियरिंग में काफी प्रमुख देश है।
भारत में कितना टैक्स
भारत में सबसे अधिक टैक्स 5 करोड़ रु से अधिक इनकम वालों को देना होता है। ऐसे लोगों को 42.74 फीसदी टैक्स देना होता है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
