नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से मुम्बई शेयर बाजार की टॉप 10 कंपनियों में से केवल 4 कंपनियों की वैल्यू बढ़ी है। पिछले सप्ताह इन 4 कंपनियों की मार्केट कुल मिलाकर 1,12,121.1 करोड़ रुपये की बढ़ी है। इसमें टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस टॉप पर रही है। इसके बाद टॉप 10 कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल, इनफोसिस और आईटीसी की मार्केट कैप ही बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर रिलायंस, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिन्द्रा बैंक सहित आईसीआईसीआई बैंक को शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में कुल मिलाकर 98,890 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

टीसीएस का मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ा
टीसीएस का मार्केट कैप बीते सप्ताह 47,148.71 करोड़ रुपये बढ़ा है। इसके साथ ही कंपनी की मार्केट अब 7,57,587.71 करोड़ रुपये हो गई है। इसी दौरान आईटीसी का मार्केट कैप 26,735.6 करोड़ रुपये की बढ़कर 2,29,065.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 21,222.12 करोड़ रुपये बढ़कर 3,23,514.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इनफोसिस का मार्केट कैप 17,014.67 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 2,94,828.76 करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों का मार्केट कैप घटा
बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 27,035.85 करोड़ रुपये घटकर 4,60,048.03 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 20,620.02 करोड़ रुपये घटकर 2,62,673.68 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 20,358.82 करोड़ रुपये की कमी के साथ 1,88,541.97 करोड़ रुपये पर रह गया। रिलायंस इंडट्रीज का मार्केट कैप 17,306.57 करोड़ रुपये घटकर 9,07,548.99 करोड़ रुपये पर रह गया। इसके अलावा हिन्दुस्तान यूनीलीवर का बाजार पूंजीकरण 10,290.67 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,67,168.22 करोड़ रुपये पर रह गया। कोटक महिन्द्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 3,278.07 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,22,049.15 करोड़ रुपये पर रह गया।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस अभी भी पहले स्थान पर है। इसके बाद टीसीएस, एचयूएल, एचडीएफसी, एयरटेल, इनफोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिन्द्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : Post Office MIS : हर माह गारंटीट कमाई वाली स्कीम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
