Top 10 Companies: बीते हफ्ते शेयर बाजार में तो हालांकि तेजी नहीं रही, लेकिन कई कंपनियों के शेयरों ने तगड़ा मुनाफा कराया है। अगर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों पर नजर डाली जाए तो इनमें से 6 कंपनियों ने जहां नुकसान कराया है, वहीं 4 कंपनियों के शेयरों ने बीते हफ्ते काफी कमाई कराई है।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 57,408.22 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक ने कराया है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
बीते सप्ताह टीसीएस की मार्केट कैप 20,929.77 करोड़ रुपये घटकर 13,67,661.93 करोड़ रुपये बची है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 20,536.48 करोड़ रुपये घटकर 12,77,435.56 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप 10,114.99 करोड़ रुपये कम होकर 6,15,663.40 करोड़ रुपये बची है। इन्फोसिस की मार्केट कैप 4,129.69 करोड़ रुपये घटकर 6,36,222.11 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,608.05 करोड़ रुपये कम होकर 6,97,357.42 करोड़ रुपये पर आ गई। इसी दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 89.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,72,826.22 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
वहीं बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 14,816.85 करोड़ रुपये बढ़कर 17,63,644.77 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 14,409.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,91,219.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 8,200.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,846.09 करोड़ रुपये हो गई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मार्केट कैप 7,020.75 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,082.81 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17.63 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 13.67 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 12.77 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6.97 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6.36 लाख करोड़ रुपये
- एचयूएल 6.15 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.91 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई 5.72 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 5.88 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी 5.34 लाख करोड़ रुपये
नोट: कंपनियों की मार्केट कैप की गणना इन शेयरों के शुक्रवार के बंद रेट के हिसाब से की गई है।
देश की इन टॉप 10 कंपनियों में सबसे ज्यादा ट्रेड होती है। यह कंपनियां सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल हैं। दुनियाभर के निवेशक इन कंपनियों को निवेश के लिए सबसे ज्यादा पंसद करते हैं। जानकारों की राय है कि सेंसेक्स 30 की कंपनियों में अगर लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो अच्छा मुनाफा हो सकता है।
नोट: यहां पर शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यहां कंपनियों की मार्केट कैप बताई जा रही है। कृपया किसी भी तरह का निवेश करने के पहले वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
