नई दिल्ली, जनवरी 23। बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। इसका असर निवेशकों पर कफी बुरा पड़ा। इसके चलते देश की टॉप 10 कंपनियों ने निवेशकों का 2.53 लाख करोड़ रुपये का नुकसान करा दिया। बीते हफ्ते सेंसेक्स में करीब 2,185.85 अंक और निफ्टी में करीब 638.60 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते कंपनियों के भाव का दम निकल गया। जहां तक नुकसान की बात है तो सबसे ज्यादा नुकसान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस ने कराया है। आइये जानते हैं नुकसान कराने वाली सभी कंपनियों के नाम और किस कंपनी ने कितना नुकसान कराया।
ये हैं निवेशकों का पैसा डूबाने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। एक हफ्ते में कपंनी की मार्केट कैप 40,974.25 करोड़ रुपये कम होकर 16,76,291.69 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं आईटी क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियां टीसीएस और इनफोसिस दोनों ने मिलाकर 1,09,498.10 करोड़ रुपये का निवेशकों को झटका दिया है। इस गिरावट के बाद टीसीएस की मार्केट कैप 14,18,530.72 करोड़ रुपये बची है और इनफोसिस की मार्केट कैप 7,51,144.40 करोड़ रुपये रह गई है।
एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 13,563.15 करोड़ रुपये कम होकर 8,42,876.13 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 4,863.91 करोड़ रुपये कम होकर 4,48,729.47 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,811.98 करोड़ रुपये कम होकर 5,58,699.39 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,938.77 करोड़ रुपये कम होकर 5,45,622.08 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 27,653.67 करोड़ रुपये कम होकर 4,45,033.13 करोड़ रुपये बची है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 22,003.75 करोड़ रुपये कम होकर 4,69,422.38 करोड़ रुपये पर आ गई है। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 14,087.05 करोड़ रुपये कम हो गई है। इसके बाद कंपनी की मार्केट कैप 3,81,723.36 करोड़ रुपये बची है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,76,291.69 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 14,18,530.72 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,42,876.13 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,51,144.40 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,58,699.39 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,45,622.08 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,69,422.38 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,48,729.47 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,45,033.13 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,81,723.36 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications