Market Cap: पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इसके चलते सेंसेक्स और देश की टॉप 10 सबसे कंपनियों में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 1,99,111.06 करोड़ रुपये की बढ़ गई। पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 542.3 अंक या 0.75 फीसदी के लाभ में रहा। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को एक फीसदी से अधिक के लाभ के साथ अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचे।
जानिए किन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 90,220.4 करोड़ रुपये बढ़कर 18,53,865.17 करोड़ रुपये निकल गई। इसी दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 52,672.04 करोड़ रुपये बढ़कर 14,20,333.97 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान इन्फोसिस की मार्केट कैप 32,913.04 करोड़ रुपये बढ़कर 6,69,135.15 करोड़ रुपये हो गई।

भारती एयरटेल की मार्केट कैप 16,452.93 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,299.02 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 6,852.65 करोड़ रुपये बढ़कर 7,04,210.07 करोड़ रुपये हो गई।
जानिए किन कंपनियों ने कराया घाटा
इससे उलट एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 32,609.73 करोड़ रुपये घटकर 12,44,825.83 करोड़ रुपये बची। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 17,633.68 करोड़ रुपये घटकर 5,98,029.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एलआईसी की मार्केट कैप 9,519.13 करोड़ रुपये घटकर 5,24,563.68 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 9,107.19 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,82,111.90 करोड़ रुपये रह गई। इसी दौरान भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप 7,228.94 करोड़ रुपये घटकर 5,65,597.28 करोड़ रुपये रह गई।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी। जिस कंपनी की मार्केट कैप जितनी ज्यादा होती है, उसे उतना ही अच्छा माना जाता है।
वहीं शेयर बाजार में विदेशी निवेश कम होने का असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ा है। 5 जनवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी हुई है। इस सप्ताह अपना विदेशी मुद्रा भंडार 22 महीने के उच्चतम स्तर से फिसल गया। इसमें भारी, 5.89 अरब डॉलर की गिरावट हुई है। इसी के साथ अपना भंडार घट कर 617.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन: 3.17 ट्रिलियन डॉलर
- जापान: 1.29 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड: 828,185 बिलियन डॉलर
- भारत: 617,303 बिलियन डॉलर
- रूस: 593,400 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
जानिए मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस: 18.53 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस: 14.20 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक: 12.44 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक: 7.04 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस: 6.69 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल: 6.05 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5.98 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी: 5.82 लाख करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक: 5.65 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी: 5.24 लाख करोड़ रुपये
डिस्क्लेमर: यहां पर कंपनियों की मार्केट कैप की गणना शुक्रवार को बंद रेट के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications