नई दिल्ली। शेयर बाजार में कंपनियों के रेट घटने और बढ़ने से इनकी वैल्यू हर पल बदलती है। आखिर में शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होता है, तो कंपनियों की मार्केट कैप के हिसाब कंपनियों की हैसियत में बदलाव हो जाता है। बीते हफ्ते बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी कंपनी बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा।

जानिए कितना घटा या बढ़ा कंपनियों का बाजार पूंजीकरण
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 62,772.95 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रहीं। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचयूएल, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण इस दौरान कम हो गया।
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 22,827.94 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,778.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,890.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,009.11 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 12,605.57 करोड़ रुपये चढ़कर 3,26,999.39 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,599 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,24,455.51 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,273.86 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 2,94,802.65 करोड़ रुपये और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,576 करोड़ रुपये बढ़कर 8,32,297.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भारतीय स्टेट बैंक को लगा सबसे ज्यादा झटका
वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत में सबसे अधिक 12,717.6 करोड़ रुपये की गिरावट आयी और यह 2,83,802.65 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,040.83 करोड़ रुपये कम होकर 3,43,477.06 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,930.21 करोड़ रुपये गिरकर 6,99,881.90 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 726.19 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,24,293.86 करोड़ रुपये रह गया।
यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी बढ़ाएंगे करोड़ों किराना वालों की कमाई, ये है प्लानिंग
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications