नई दिल्ली, सितंबर 17। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी देश में पेट्रोल की कीमते कम होती नहीं दिख रही हैं। देश के अधिकतर राज्यों में अभी भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार है। अगर आप अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपकों सीएनजी से चलने वाली कार खरीदनी चाहिए। सीएनजी के दाम पेट्रोल और डिजल के मुकाबले कम हैं ऐसे में सीएनजी से चलने वाली कार खरीदना बचत वाला कदम होगा। आज हम आपको सीएनजी से चलने वाली टॉप 10 बजट कार के बारे में बताएंगे।
एस प्रेसो सीएनजी है सबसे किफायती
मारुति सुजुकी की कम दाम की एस प्रेसो कार का सीएनजी वैरियंट बाजार में उपलब्ध है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपए से शुरू होती है। एस प्रेसो माइलेज भी अच्छा देती है। 1 कीलो सीएनजी में इस कार में 32 कीमी चला जा सकता है।
स्विफ्ट (सीएनजी)
मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्विफ्ट कार के सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत तकरीबन 8 लाख रुपये है। स्विफ्ट के सीएनजी वैरियंट में 1198 cc की इंजन होती है। कंपनी का दावा है कि कार 1 केजी सीएनजी में 31 किलोमिटर की रेंज देती है।
टाटा टियागो
टाटा की टियागो भी सीएनजी कार के आप्शन के रुप में एक बेहतरीन विकल्प है। यह कार बेस्ट सीएनजी कार का ऑप्शन हो सकता है। टाटा टियागो 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। कार की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 6.5 लाख से शुरू होकर करीब करीब आठ लाख तक है। कंपनी के अनुसार एक किलो सीएनजी में टियागो 25 किलोमिटर की माइलेज देती है।
वैगनआर की कीमत
मारूती के वैगनआर की एक्स शोरूम कीमत की बात करें तो यह करीब 7 लाख रुपये से शुरू है। वैगनार की सीएनजी मॉडल 998 सीसी के इंजन के साथ आती है। वैगनार सीएनजी दो वैरिएंट में उपलब्ध है. कार की माइलेज भी लाजवाब है, यह एक किलो सीएनजी में करीब 34 किलोमीटर का माइलेज देती है।
आल्टो की माइलेज भी है 30 के पार
कम दाम में मारुती की आल्टो कार सीएनजी के लिए एक बेहतर विकल्प है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत करीब 5 लाख रुपये से शुरू है। कार में 796 cc का इंजन है। आल्टो एक लीटर सीएनजी 31 किलोमीटर का माइलेज देती है।
अर्टिगा भी है विकल्प
मारुति सुजुकी की अर्टिगा एक 7 सीटर व्हीकल है। अर्टिगा का सीएनजी मॉडल 1462 सीसी के इंजन के साथ आता है। यह कार दो वेरिएंट में उपलब्ध है। अर्टिगा की कीमत थोड़ी ज्यादा है। कार की एक्स शोरूम किमत 11 लाख रुपये से शुरू है। कंपनी के अनुसार यह कार 26 किलोमिटर की माइलेज देती है।
माइलेज चाहिए तो सेलेरियो
मारुति सुजुकी की सेलेरियो माइलेज के लिए सबसे बेहतरीन कार है। सीएनजी वैरियंट की एक्स शो रूम प्राइस करीब 6.5 लाख रुपये से शुरू है। कार में 998 CC का इंजन होता है। सेलेरियों दो वैरियंट में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि कार 1 किलो सीएनजी 35 किलोमिटर से ज्यादा का माइलेज देती है।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई की सैंट्रो सीएनजी कार की एक बेहतरीन विकल्प है। सैंन्ट्रों की एक्स शो रूम प्राइस करीब 6 लाख रुपये है। कार में 1086 cc का इंजन है। सैंन्ट्रो भी दो वैरिएंट में उपलब्ध है। 1 किलो सीएनजी में यह कार 30 किलोमिटर की माइलेज देती है। 1 किलो CNG में कार का माइलेज 30 किलोमीटर है.
हुंडई की ग्रैंड i10
ग्रैंड i10 नियोस भी सीएनजी के लिए बढ़िया ऑपश्न है. इस कार की एक्स शो रूम प्राइस 7 लाख रुपये से शुरू है। कार की माइलेज 20 किलोमिटर की है। यानी कार 1 किलो सिएनजी में 20 किलोमिटर चलेगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications