
Top 10 Car Sales : साल 2023 के दूसरे महीने में, मारुति सुजुकी की बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। 2022 के पहले महीने के दौरान 12570 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने इसकी बिक्री 47.91 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 18592 यूनिट्स की रही। फरवरी में टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट पर नजर डालें तो इनमें बलेनो सहित 7 कारें मारुति की रहीं। मारुति के अलावा 2 कारें टाटा और 1 कार हुंडई की रही। आगे देखें पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली कारों की लिस्ट।
स्विफ्ट और ऑल्टो
फरवरी 2022 में 19202 इकाइयों के मुकाबले मारुति स्विफ्ट की पिछले महीने कुल 18412 इकाइयों की बिक्री हुई और ये दूसरे स्थान पर रही। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 4.11 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं मारुति ऑल्टो 11551 इकाइयों के मुकाबले 18114 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस कार की बिक्री में 56.82 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
वैगनआर और डिजायर
मारुति की वैगनआर चौथे स्थान पर रही। पिछले महीने इसकी 16889 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। फरवरी 2022 के मुकाबले इसकी बिक्री 15.13 फीसदी बढ़ी। तब इसने 14669 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। मारुति डिजायर 5वें स्थान पर रही। पिछले महीने इसकी 16798 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। फरवरी 2022 के मुकाबले इसकी बिक्री 3.67 फीसदी घटी है। तब इसने 17438 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।
ब्रेजा और नेक्सन
मारुति विटारा ब्रेजा पिछले महीने भारत में छठी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। फरवरी 2022 में 9256 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 15787 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी। यानी इसकी बिक्री में साल दर साल आधार पर 70.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 7वें नंबर पर रही टाटा की नेक्सन ने 13.50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12259 इकाइयों के मुकाबले कुल 13914 इकाइयों की बिक्री देखी।
ईको और पंच
मारुति ईको पिछले महीने भारत में 8वीं सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। फरवरी 2022 में 9190 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 11352 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी। यानी इसकी बिक्री में साल दर साल आधार पर 23.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 9वें नंबर पर रही टाटा पंच ने 16.44 प्रतिशत की उछाल के साथ 9592 इकाइयों के मुकाबले कुल 11169 इकाइयों की बिक्री दर्ज की।
10वें नंबर पर रही क्रेटा
हुंडई क्रेटा फरवरी 2022 में 9606 इकाइयों के मुकाबले 10421 इकाइयों की बिक्री के साथ 10वें स्थान पर रही। इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 8.48 प्रतिशत की गिरावट आई। जनवरी 2022 और उससे पहले दिसंबर 2021 में भी सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों में से 7 कारें मारुति, 2 टाटा और 1 कार हुंडई की ही रही थी। वहीं साल 2023 के पहले महीने में, मारुति सुजुकी की ऑल्टो सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही थी। 2022 के पहले महीने के दौरान 12342 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने इसकी बिक्री 73 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 21411 यूनिट्स की रही। जनवरी 2022 में 20334 इकाइयों के मुकाबले मारुति वैगनआर की पिछले महीने कुल 20466 इकाइयों की बिक्री हुई और ये दूसरे स्थान पर रही थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications