
Top 10 Car Sales : पिछले महीने सभी कार कंपनियों की बिक्री अच्छी रही। बात करें सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों की तो उनमें 7 कारें मारुति की शामिल हुईं। वहीं इस लिस्ट में 2 कारें टाटा और 1 कार हुंडई की रही। महिंद्रा या किआ जैसी कोई अन्य कंपनी इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाई। मारुति सुजुकी की बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। बलेनो की नवंबर 2021 में 9931 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने 20945 इकाइयों की बिक्री हुई। बिक्री में 110.91 प्रतिशत की उछाल के साथ ये सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। आगे जानिए पूरी लिस्ट।
नेक्सन और ऑल्टो
नवंबर 2021 में 9831 इकाइयों के मुकाबले टाटा नेक्सन की पिछले महीने कुल 15871 इकाइयों की बिक्री हुई और ये दूसरे स्थान पर रही। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 61.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं ऑल्टो 13812 इकाइयों के मुकाबले 15663 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस कार की बिक्री में 13.40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
स्विफ्ट और वैगनआर
मारुति की स्विफ्ट चौथे स्थान पर रही। पिछले महीने इसकी 15153 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। नवंबर 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री 4.02 फीसदी बढ़ी। तब इसने 14568 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। मारुति की वैगनआर 5वें स्थान पर रही। पिछले महीने इसकी 14720 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। नवंबर 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री 12.66 फीसदी घटी है। तब इसने 16853 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।
डिजायर और अर्टिगा
मारुति डिजायर पिछले महीने भारत में छठी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। नवंबर 2021 में 8196 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 14456 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी। यानी इसकी बिक्री में साल दर साल आधार पर 76.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 7वें नंबर पर रही मारुति अर्टिगा ने 57.88 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8752 इकाइयों के मुकाबले कुल 13818 इकाइयों की बिक्री देखी।
क्रेटा और टाटा पंच
हुंडई क्रेटा पिछले महीने भारत में 8वीं सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। नवंबर 2021 में 10300 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 13321 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी। यानी इसकी बिक्री में साल दर साल आधार पर 29.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 9वें नंबर पर रही टाटा पंच ने 98.54 प्रतिशत की उछाल के साथ 6110 इकाइयों के मुकाबले कुल 12131 इकाइयों की बिक्री दर्ज की।
मारुति ब्रेजा
मारुति ब्रेजा नवंबर 2021 में 10760 इकाइयों के मुकाबले 11324 इकाइयों की बिक्री के साथ 10वें स्थान पर रही। इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 5.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
अक्टूबर में कौन सी कार रही थी नंबर 1
मारुति सुजुकी की ऑल्टो अक्टूबर में सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही थी। अक्टूबर 2021 में 17389 इकाइयों के मुकाबले इसकी अक्टूबर में 21260 इकाइयों की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री में 22 प्रतिशत की उछाल आई थी। अक्टूबर 2021 में 12335 इकाइयों के मुकाबले वैगनआर की अक्टूबर 2022 में कुल 17945 इकाइयों की बिक्री हुई थी और ये दूसरे स्थान पर रही थी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications