Top 10 Car Sales : इन कारों का रहा जून में जलवा, लिस्ट में मारुति के 6 मॉडल शामिल

नई दिल्ली, जुलाई 6। जून 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री अच्छी रही। बात करें 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों के बारे में तो टाटा मोटर्स की नेक्सन ने हुंडई क्रेटा को पछाड़ दिया। मगर पूरी लिस्ट पर एक बार फिर से मारुति सुजुकी का कब्जा रहा। बिक्री में टॉप दस बिकने वाली कारों में से छह मारुति की रहीं। वहीं बाकी 4 कारों में से 2-2 कारें हुंडई और टाटा की रहीं। आगे चेक करिए पिछले महीने बिकी 10 सर्वाधिक कारों की लिस्ट।

वैगनआर फिर बनी नंबर 1

वैगनआर फिर बनी नंबर 1

इस लिस्ट में वैगनआर एक बार फिर से पहले नंबर पर रही। इस कार की पिछले महीने 19190 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। जबकि 2021 में इसी महीने के दौरान इसी कार की 19447 इकाइयों की बिक्री हुई थी। यानी वैगनआर की बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। मारुति स्विफ्ट की जून 2021 में 17727 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि इसके मुकाबले जून 2022 में कुल 16213 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसमें सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट आई।

बलेनो और नेक्सन

बलेनो और नेक्सन

मारुति सुजुकी बलेनो की पिछले महीने 16103 इकाइयों की बिक्री हुई। इसके साथ ही यह भारत में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली यात्री कार रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी 14701 इकाइयों की बिक्री हुई थी। इससे सालाना आधार पर इस कार की 10 फीसदी की बिक्री बढ़ी। वहीं टाटा नेक्सन 2021 में इसी अवधि के दौरान 8033 इकाइयों के मुकाबले 14295 इकाइयों के साथ चौथे स्थान पर रही और इसकी बिक्री में 78 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

क्रेटा और ऑल्टो

क्रेटा और ऑल्टो

क्रेटा की जून 2021 में 9941 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसके मुकाबले पिछले महीने कार की 13790 यूनिट्स की बिक्री हुई। ये लिस्ट में पांचवें स्थान पर रही और इसकी बिक्री में 39 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई। ऑल्टो की बिक्री में 10 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गयी। इसकी बिक्री 12513 इकाइयों के मुकाबले 13790 इकाइयों की रही और यह लिस्ट में छठे स्थान पर रही।

डिजायर और अर्टिगा

डिजायर और अर्टिगा

मारुति डिजायर की सालाना बिक्री में 0.3 फीसदी की गिरावट आई। इसकी बिक्री 12639 इकाइयों के मुकाबले 12597 इकाइयों की रही और यह लिस्ट में 7वें नंबर पर रही। अर्टिगा लिस्ट में 8वें नंबर पर रही। जून 2021 में 9920 इकाइयों के मुकाबले इसकी 10423 इकाइयों की बिक्री हुई। इससे इसकी बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

टाटा पंच और हुंडई वैन्यू

टाटा पंच और हुंडई वैन्यू

अंतिम दो पायदान पर रहीं टाटा पंच और हुंडई वैन्यू। पंच की बिक्री 10414 इकाइयों की रही। ये एक नयी कार है, इसलिए इसकी बिक्री की सालाना पर आधार पर तुलना नहीं की जा सकती। वैन्यू ने 4865 इकाइयों के मुकाबले 112 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,321 इकाइयों की बिक्री दर्ज की। बता दें कि मई में भी वैगनआर पहले नंबर पर रही थी। तब इसकी 16,814 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी थी। मई 2021 के मुकाबले वैगनआर की बिक्री में 706 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। टाटा नेक्सन की मई 2021 में 6,439 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि इसके मुकाबले मई 2022 में कुल 14,614 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसमें सालाना आधार पर 127 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+